• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bitcoin Fraud Case: ईडी के अधिकारी रायपुर में गौरव मेहता के घर जांच करने पहुंचे

गौरव मेहता एक साइबर एक्सपर्ट है। पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल के अनुसार सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने मेहता से संपर्क कर बिटकॉइन कैश की मांग की थी। ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 20 Nov 2024 02:47:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Nov 2024 03:14:12 PM (IST)
Bitcoin Fraud Case: ईडी के अधिकारी रायपुर में गौरव मेहता के घर जांच करने पहुंचे
बिटकॉइन घोटाले के केस में गौरव मेहता अहम कड़ी है।

HighLights

  1. रायपुर के गौरव मेहता एक साइबर एक्सपर्ट है।
  2. इसे ही बिटकॉइन वॉलेट की जानकारी भी थी।
  3. इधर सुप्रिया सुले ने किया ऑडियो का खंडन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(Bitcoin Fraud Case)। बिटकॉइन घोटाले के मामले में जांच कर रही ईडी के अधिकारी आज रायपुर में गौरव मेहता के घर पहुंचे। उन्होंने यहां दस्तावेजों सहित पूरे घर की तलाशी ली। गौरव मेहता एक कंसल्टेंसी के लिए काम करते हैं, जो पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6600 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच में मदद कर रही थी।

गौरव मेहता से की गई थी बिटकॉइन नकद की मांग

कल पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल ने दावा किया था कि गौरव मेहता से सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने संपर्क किया था और चुनाव में उपयोग के लिए घोटाले से बिटकॉइन नकद की मांग की थी। इसी के बाद से ईडी इसकी जांच में जुटी है।


जानकारी के मुताबिक गौरव मेहता एक साइबर एक्सपर्ट है। बिटकॉइन केस में गौरव ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। गौरव ने खुद के पास बिटकॉइन वॉलेट होने की जानकारी दी थी। इसमें उसने यह भी बताया था कि उसके ऊपर भी कुछ लोग हैं जो राजनीति से जुड़े हैं।

सुप्रिया सुले ने किया खंडन

सांसद सुप्रिया सुले ने उनके नाम से वायरल हो रहे बिटकॉइन मांगने के ऑडियो का खंडन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे भाजपा से किसी भी मंच पर इस मामले में बहस करने के लिए तैयार हैं। सांसद ने कहा कि इससे मेरा कोई संबंध नहीं है, ऑडियो में जो आवाज है वह भी उनकी नहीं है। खबर अपडेट हो रही है...