• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में अजीबोगरीब मामला, जीवित महिला को सरकारी कागजों में मृत बताकर रद किया राशन कार्ड

प्रदेश में जीवित महिला को सरकारी रिकार्ड में मृत बताकर अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त करने का मामला सामने आया है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

By Abhishek RaiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 03:08:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 03:08:18 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में अजीबोगरीब मामला, जीवित महिला को सरकारी कागजों में मृत बताकर रद किया राशन कार्ड
महिला को मृत घोषित कर छीना राशन का अधिकार।

HighLights

  1. सुभाष नगर की साकरा बानो का कार्ड किया रद
  2. पूर्व खाद्य मंत्री अकबर ने की निष्पक्ष जांच की मांग
  3. महिला को मृत घोषित कर छीना राशन का अधिकार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में जीवित महिला को सरकारी रिकार्ड में मृत बताकर अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त करने का मामला सामने आया है। पूर्व खाद्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने दस्तावेज और वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए रायपुर के सुभाष नगर निवासी साकरा बानो का राशन कार्ड बहाल करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अकबर ने कहा कि किसी जीवित व्यक्ति को मृत दर्ज कर राशन से वंचित करना खाद्य सुरक्षा के अधिकार से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने सवाल उठाया कि राशन कार्ड निरस्त करने से पहले उचित सत्यापन किया गया था या नहीं और प्रभावित परिवारों को अपनी बात रखने का अवसर मिला या नहीं।


दो वर्षों में 1.17 लाख से अधिक राशन कार्ड रद

वर्ष 2025 की अनुमानित 3.08 करोड़ आबादी के आधार पर प्रदेश में पीडीएस का कवरेज करीब 89 प्रतिशत बताया गया है। इसका अर्थ है कि खाद्य सुरक्षा के दायरे को शत-प्रतिशत तक पहुंचाने की दिशा में अभी भी प्रयास की आवश्यकता है।

उन्होंने लोकसभा में 22 जुलाई 2026 को दिए गए उत्तर का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश में 2024 में 57,371 और 2025 में 60,496 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। दो वर्षों में कुल 1,17,867 कार्ड निरस्त हुए।

जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने सभी निरस्त कार्डों की समीक्षा कर पात्र परिवारों को दोबारा राशन का लाभ देने की मांग की है। उन्होंने खाद्य मंत्री से जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने कहा है कि रिकार्ड की त्रुटियों के कारण कोई जरूरतमंद खाद्यान्न से वंचित न हो।

यह भी पढ़ें- रायपुर में टायर फैक्ट्री में लगी आग, काम कर रहे मजदूरों में मची अफरातफरी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू