• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP Candidates List 2024: छत्तीसगढ़ की सभी सीटों के लिए भाजपा ने किया प्रत्याशियों का एलान, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल तो कोरबा से सरोज को मौका

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पहली लिस्ट में पार्टी ने 195 से ज्यादा सीटों पर नामों की घोषणा की है। ...और पढ़ें

By Deepak KumarEdited By: Deepak Kumar
Publish Date: Sat, 02 Mar 2024 06:30:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Mar 2024 10:48:54 PM (IST)
BJP Candidates List 2024: छत्तीसगढ़ की सभी सीटों के लिए भाजपा ने किया प्रत्याशियों का एलान, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल तो कोरबा से सरोज को मौका
छत्तीसगढ़ की सभी सीटों के लिए भाजपा ने किया प्रत्याशियों का एलान

रायपुर: BJP Candidates List 2024 भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पिछली बार नौ सीटों पर भाजपा और दो सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। भाजपा ने नौ में से सात मौजूदा लोकसभा सदस्यों का टिकट काट दिया गया है। जबकि दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद विजय बघेल व राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद संतोष पांडेय दोबारा टिकट पाने में कामयाब रहे हैं।

सूची में सबसे चौकाने वाला नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के वरिष्ठ मंत्री व कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल का है। उन्हें रायपुर सीट से मैदान में उतारा गया है। बृजमोहन पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वह रायपुर-दक्षिण विधानसभा में विधायक हैं। वह लगातार आठ बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। वहीं पूर्व राज्यसभा सदस्य व तेजतर्रार नेत्री सरोज पांडेय को लोकसभा की तीसरी बार टिकट मिली है वह कोरबा से चुनाव लड़ेंगी। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर आचार संहिता से पहले भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 11 में से तीन सीटों पर महिलाओं को टिकट मिली है। पिछली बार भाजपा ने दो महिलाओं को टिकट दी थी।


naidunia_image

सीट वार जाने समीकरण

सरगुजा(अ.ज.जा.) : पार्टी ने चिंतामणी महराज को टिकट दिया है। सामरी विधानसभा से दो बार के विधायक महाराज ने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा में प्रवेश किया था। पिछली बार इस सीट से भाजपा की रेणुका सिंह चुनाव जीती थीं।

रायगढ़(अ.ज.जा.): राधेश्याम राठिया को उम्मीदवार बनाया गया है। राठिया भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। पिछली बार भाजपा की गोमती साय चुनाव जीती थीं।

जांजगीर-चांपा(अ.जा.): जिला सक्ती की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश जांगड़े को उम्मीदवार बनाया है। वह ग्राम पंचायत मसनियां कला की दो बार की सरपंच भी हैं। पिछली बार भाजपा के गुहाराम अजगल्ले जीते थे।

कोरबा: भाजपा की तेजतर्रार नेत्री सरोज पांडेय तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्हें भाजपा ने कोरबा से मैदान में उतारा है। सरोज दुर्ग नगर निगम की महापौर, विधायक और सांसद रहीं। अभी कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत सांसद हैं।

बिलासपुर: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू को उम्मीदवार बनाया है। वह 2013 में प्रथम बार विधायक बने। पिछली बार भाजपा के अरुण साव सांसद बने थे।

राजनांदगांव: संतोष पांडेय को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के भोलाराम साहू को पराजित कर उन्होंने जीत हासिल की थी।

दुर्ग: वर्तमान सांसद विजय बघेल को दूसरी बार लोकसभा का टिकट मिला है। उन्होंने पिछली बार कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर को हराया था।

रायपुर: वरिष्ठ मंत्री व कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल को पहली बार लोकसभा का टिकट मिला है। वह आठ बार के विधायक हैं। पिछली बार भाजपा के सुनील सोनी जीते थे।

महासमुंद: पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार भाजपा के चुन्नीलाल साहू चुनाव जीते थे।

बस्तर(अ.ज.जा.): पूर्व सरपंच और बस्तर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। वह नए चेहरे हैं।

कांकेर(अ.ज.जा.): लोकसभा सीट से पार्टी ने भोजराज नाग को उम्मीदवार बनाया है। नाग 2014 में प्रथम बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

naidunia_image