नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: नया रायपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप (22 वर्ष) की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ।
जानकारी के अनुसार, निलेश किसी काम से बाइक में सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया है। जिसका इलाज जारी है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के भतीजे एवं पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप जी के सुपुत्र, श्री निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल कश्यप परिवार को इस…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 23, 2025
बता दें कि मृतक के पिता पूर्व सांसद दिनेश कश्यप हैं। मृतक निखिल की मां वेदवती कश्यप बस्तर जिला पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष है। इनके दो बेटे थे। जिसमें से एक बेटे गौरव कश्यप बस्तर जनपद पंचायत के सदस्य हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक निखिल अपने दोस्त के साथ रात में घूमने निकला था। सत्य साईं हॉस्पिटल के पास रात लगभग 4:30 बजे गाड़ी नियंत्रित होकर के डिवाइडर से टकरा गई। जिससे निखिल के चेहरे पर चोट आई है। मौके पर ही मौत हो गई।वहीं दोस्त घायल है। जिसका इलाज जारी है दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर मंत्री केदार कश्यप एक्सीडेंट वाले स्थान पर पहुंचे। साथ ही रायपुर के एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।