छत्तीसगढ़ में इस भाजपा नेता के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा, पुलिस प्रोटेक्शन के नाम पर धौंस जमाने की चहुंओर शिकायत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साई को पत्र लिखकर पार्टी नेता सौरभ लुनिया को दी गई पुलिस सुरक...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 07:15:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 07:19:44 PM (IST)
भाजपा नेता के खिलाफ की गई शिकायत की प्रतीकात्मक तस्वीर। - एआईHighLights
- पार्षदों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत पार्टी नेताओं को भेजा शिकायती पत्र
- पत्र में सरकारी सुरक्षा की आड़ में धौंस जमाने और रौब दिखाने का लगाया आरोप
- तत्काल सुरक्षा वापस लेने की मांग की, पार्टी की छवि खराब करने की शिकायत की
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालोद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर सांगठनिक मामलों को लेकर आंतरिक कलह और विरोध के स्वर अब खुलकर सामने आने लगे हैं। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अंतर्गत आने वाले दल्लीराजहरा क्षेत्र में भाजपा के स्थानीय पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साई को शिकायती पत्र भेजा है।
इस पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि दल्लीराजहरा निवासी भाजपा नेता सौरभ लुनिया को शासन की ओर से प्रदान की गई पुलिस सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से वापस ली जाए।
सुरक्षाकर्मी के दुरुपयोग का गंभीर आरोप
पत्र में हस्ताक्षर करने वाले स्थानीय नेताओं और पार्षदों ने आरोप लगाया है कि सौरभ लुनिया के पास कोई भी प्रशासनिक या संवैधानिक पद नहीं है, इसके बावजूद उन्हें निजी सुरक्षा के नाम पर पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं।
धौंस जमाने के लिए कर रहे उपयोग
आरोप है कि इस सुरक्षाकर्मी का उपयोग सार्वजनिक कार्यक्रमों, कार्यालयों और आम लोगों के बीच धौंस जमाने तथा राजनीतिक रसूख दिखाने के लिए किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में अनावश्यक दबाव और दहशत का माहौल बन रहा है।
कराएंगे जांच
मेरे आने के पहले सुरक्षा प्रदान की गई है, सुरक्षा में तैनात कर्मी की सैलरी सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, शिकायत पर जांच करा ली जाएगी। किस आधार ओर सुरक्षा दी गई है, जांच करवा ली जाएगी।
- चंद्रकांत गवर्ना, एएसपी, बालोद