• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Nikay Chunav BJP List: भाजपा ने जारी की महापौर और अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 महापौर पद और 47 नपा अध्यक्ष पद...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 26 Jan 2025 02:01:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jan 2025 01:30:54 PM (IST)
CG Nikay Chunav BJP List: भाजपा ने जारी की महापौर और अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट
रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई।

HighLights

  1. भाजपा ने जारी की महापौर और नपा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की सूची।
  2. रायपुर से मीनल चौबे और बिलासपुर से पूजा विधानी को बनाया उम्मीदवार।
  3. नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की रणनीति का हिस्सा है उम्मीदवारों की सूची।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नगर पालिक निगम के लिए महापौर और नगर के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 10 महापौर पद और 47 नपा अध्यक्ष पदों के लिए लिस्ट जारी की गई है। रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए मीनल चौबे को उम्मीदवार बनाया गया है।

महापौर पद के लिए कहां से कौन उम्मीदवार - Chhattisgarh Nikay Chunav Candidates List

  1. रायपुर से मीनल चौबे
  2. बिलासपुर से पूजा विधानी
  3. दुर्ग से अलका बाघमार
  4. राजनांदगांव से मधुसूदन यादव
  5. धमतरी से जगदीश रामू रोहरा
  6. जगदलपुर से संजय पांडेय
  7. रायगढ़ से जीवर्धन चौहान
  8. कोरबा से संजू देवी राजपूत
  9. अंबिकापुर से मंजूषा भगत
  10. चिरमिरी से राम नरेश राय

छत्तीसगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की लिस्ट

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

निकाय-पंचायत चुनाव में प्रत्याशी घोषित कर आगे निकली भाजपा

विधानसभा- लोकसभा चुनाव की तर्ज पर नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव के लिए भी भाजपा सबसे पहले प्रत्याशियों की सूची जारी करके आगे निकल गई है। भाजपा ने शनिवार को कई नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की।


रायपुर, धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर के कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ सहित अन्य जगहों के उम्मीदवारों की घोषणा हुई है। भाजपा ने रायपुर शहर की माना नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए संजय यादव को प्रत्याशी बनाया है।

पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी

अन्य 15 वार्डों के लिए भी पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इसी तरह राजनांदगांव की डोंगरगढ़ नपा के 15 वार्डों के साथ नगर पंचायत और लाल बहादुर नगर के 15-15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की।

छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अजय पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। लाल बहादुर नपं के लिए देवेंद्र साहू को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।

धमतरी में कई पदों के लिए प्रत्याशी घोषित

धमतरी में नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले के सभी पांच नगर पंचायतों में नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद पदों में चुनाव लड़ाने के लिए भाजपा पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में मजेदार बात यह है कि नगर पंचायत कुरूद, आमदी व भखारा में अध्यक्ष पद के लिए एक ही नाम ज्योति के तीन प्रत्याशियों का चयन किया है, जो जल्द ही चुनावी मैदान में दिखेंगी।

अब नगर निगम धमतरी के महापौर व पार्षदों के सूची आने का इंतजार है। नगरीय निकाय चुनाव के तहत जिले के सभी नगर पंचायतों के लिए भाजपा ने पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। जिले की सभी पांच नगर पंचायत में 75 पार्षदों की सूची जारी हुई है।

नगर पंचायत अध्यक्षों की लिस्ट जारी

इसके बाद महत्वपूर्ण सभी पांच नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है। मुख्य रूप से इसमें तीन ज्योति को मौका मिला है। नगरी में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को मौका दिया गया है। भाजपा कार्यालय में 25 जनवरी को शाम भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस और महामंत्री अविनाश दुबे ने सूची जारी करते हुए बताया कि पार्षद और अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है।

सोमवार को सभी अपना नामांकन पत्र खरीद कर दाखिल करेंगे। जारी सूची के अनुसार नगर पंचायत कुरुद में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ज्योति भानु चंद्राकर, नगर पंचायत आमदी में ज्योति मुरलीधर साहू, नगर पंचायत नगरी में बलजीत छाबड़ा, नगर पंचायत मगरलोड में कविता भवानी यादव और नगर पंचायत भखारा में ज्योति हरख जैन को प्रत्याशी बनाए हैं।