• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Politics: नेता की हत्‍या पर भाजपा बोली- टारगेट किलिंग को रोक नहीं पा रही छत्‍तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस ने किया पलटवार

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्‍तीसगढ़ के मोहला-मानपुर क्षेत्र के सरखेड़ा गांव निवासी बिरजूराम तारम के मौत को भाजपा ने टारगेट किलिंग बताया है...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 24 Oct 2023 02:15:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Oct 2023 03:18:11 PM (IST)
Chhattisgarh Politics: नेता की हत्‍या पर भाजपा बोली- टारगेट किलिंग को रोक नहीं पा रही छत्‍तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस ने किया पलटवार

HighLights

  1. भाजपा नेता की मौत के बाद छत्‍तीसगढ़ में गरमाई राजनीति
  2. भाजपा का आरोप- पार्टी के नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा
  3. कांग्रेस का पलटवार- बिरजू तारम की लाश पर घृणित राजनीति कर रही भाजपा

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्‍तीसगढ़ के मोहला-मानपुर क्षेत्र के सरखेड़ा गांव निवासी बिरजूराम तारम के मौत को भाजपा ने टारगेट किलिंग बताया है। भाजपा ने कहा है कि राज्य सरकार भाजपा के पदाधिकारियों की लगातार हो रही टारगेट किलिंग को रोक नहीं पा रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पार्टी के नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। बिरजू के मौत के मामले पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि इस मामले पर भाजपा राजनीति कर रही है। बिरजू की हत्या के मामले पर भाजपाई संलिप्तता की जांच चुनाव आयोग को करना चाहिए।

लोगों में असुरक्षा की भावना : साव

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने ग्राम सरखेड़ा पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर चर्चा की। बाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लगातार हत्या से लोगों में असुरक्षा की भावना है। घरों की रेकी हो रही है। डराने-धमकाने का प्रयास हो रहा है। भाजपा पूरी ताकत के साथ तारम के स्वजन को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह न केवल टारगेट किलिंग है अपितु यह सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीतिक हत्या भी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता से डरी हुई है। इसलिए सत्ता लोलुपता के चलते प्रदेश सरकार की शह पर भाजपा के पदाधिकारियों की टारगेट किलिंग हो रही है। प्रदेश की जनता ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हो चुकी है।


भाजपाई संलिप्तता की जांच करें आयोग : कांग्रेस

भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि भाजपा बिरजू तारम की लाश पर घृणित राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है। जिस प्रकार से भाजपा के नेता बिरजू तारम की नक्सल हत्या पर वह राजनीति कर रही है, उससे साफ लग रहा कि भाजपा इस दुखद हत्या का चुनावी लाभ लेना चाह रही है। बिरजू की हत्या में भाजपाई षड्यंत्र की दिशा में भी जांच होनी चाहिए। कहीं यह हत्या राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से नहीं हुई है, इस पहलू का अन्वेषण आवश्यक है। कांग्रेस चुनाव आयोग से भी बिरजू की हत्या के लिए भाजपाई एंगल की जांच की मांग करेगी।