• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा-विधानसभा चुनाव में जीत से भाजपा गदगद, हर विधानसभा में दो हजार मतदाताओं का अभिनंदन करेगी बीजेपी

CG Politics: विधानसभा-लोकसभा चुनाव में सफलता के बाद भाजपा अब हर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रत्येक विधानसभा ...और पढ़ें

By Sandeep TiwariEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 11:59:42 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Jun 2024 12:08:40 PM (IST)
लोकसभा-विधानसभा चुनाव में जीत से भाजपा गदगद, हर विधानसभा में दो हजार मतदाताओं का अभिनंदन करेगी बीजेपी
फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ की 90 विधानसभा में से 54 सीटों पर दर्ज की जीत
  2. लोकसभा चुनाव में छत्‍तीसगढ़ की कुल 11 में से 10 सीटों पर मिली जीत
  3. 27 जून से 14 जुलाई तक हर विधानसभा में मतदाताओं का होगा अभिनंदन

Chhattisgarh Politics: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। विधानसभा-लोकसभा चुनाव में सफलता के बाद भाजपा अब हर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रत्येक विधानसभा में 2,000 से ज्यादा मतदाताओं के सम्मेलन संचालित कर उन्हें तिलक लगाकर, पटका पहनाकर, शाल श्री फल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में होने जा रहे नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर भी भाजपा पृष्ठभूमि मजबूत करेगी।

भाजपा का कहना है कि प्रदेश में 90 विधानसभा में से 54 सीटों पर भाजपा ने विधानसभा में जबरदस्त जीत हासिल की। इसी तरह लोकसभा चुनाव में प्रदेश की कुल 11 में से 10 सीटों पर जीत मिली है। इसकी वजह से ही प्रधानमंत्री तीसरी बार एनडीए की सरकार में प्रधानमंत्री बने हैं।naidunia_image


भाजपा ने मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम संचालित करने के लिए समिति गठित की है। इस समिति का संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को बनाया गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि 27 जून से 14 जुलाई तक हर विधानसभा में मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा के संस्कार है कि वह मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है और सदैव उनका धन्यवाद करती है। साथ ही साथ भाजपा जनता से किए गए वादों के बारे में चर्चा भी करती है उसका रिपोर्ट कार्ड भी देती है। इसीलिए ही भारत देश की जनता ने देश के करोड़ों मतदाताओं में लगातार तीसरी बार एनडीए को अवसर दिया है।

विकसित भारत और मोदी की गारंटी पर होगी चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है और इसमें विकसित भारत, भाजपा का संकल्प पत्र, मोदी की गारंटी, इन विषयों पर भी चर्चा होगी। इन कार्यों के लिए बनाई गई समिति में अशोक बजाज, भरत सिसोदिया और उपकार चंद्राकर सदस्य होंगे।