• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, जिस दोस्त के साथ मिलकर पास की थी 10वीं की परीक्षा, उसी ने विवाद के बाद छीनकर घोंप दिया चाकू

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। 10वीं कक्षा पास कर चुके 16 वर्षीय छात्र अ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 01:43:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 01:43:42 PM (IST)
रायपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, जिस दोस्त के साथ मिलकर पास की थी 10वीं की परीक्षा, उसी ने विवाद के बाद छीनकर घोंप दिया चाकू
रायपुर में एक छात्र ने चाकू मारकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी

HighLights

  1. 10वीं पास दो दोस्तों में खूनी संघर्ष
  2. एक छात्र की चाकू मारकर हत्या
  3. दूसरा छात्र अस्पताल में भर्ती है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। 10वीं कक्षा पास कर चुके 16 वर्षीय छात्र अमन यदु की चाकू लगने से मौत हो गई। घटना में घायल 15 वर्षीय किशोर का अस्पताल में उपचार जारी है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और आपस में दोस्त भी थे। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमन यदु पिता राजकुमार यदु (16) और घायल किशोर सासाहोली गांव के वार्ड क्रमांक-1 के निवासी हैं। दोनों ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और एक ही स्कूल में अध्ययनरत थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 10वीं की परीक्षा के दौरान घायल किशोर ने अमन को "मोटा" कहकर चिढ़ाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को स्कूल से लौटते समय अमन ने किशोर को रास्ते में बुलाया। इसके बाद वह घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और किशोर के गले पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले में घायल किशोर ने बचाव के दौरान वही चाकू छीन लिया और अमन पर पलटवार कर दिया। झड़प में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अमन यदु की मौत हो गई। वहीं घायल किशोर का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों किशोरों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। घायल किशोर के पिता शिक्षक हैं। दोनों परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और दोनों के घर एक ही वार्ड में करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस सतर्क है, हालांकि फिलहाल क्षेत्र का माहौल पूरी तरह शांत बताया जा रहा है। तिल्दा थाना पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।