यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bollywood की सूर्यवंशी फिल्म में पत्रकार के रोल में बस्तर की बेटी पायल
Bollywood: अभिनेता अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ जैसे बड़े एक्टरों के साथ काम कर खुश हूं : पायल
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Fri, 12 Nov 2021 01:41:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Nov 2021 01:41:10 PM (IST)

Bollywood: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जगदलपुर (बस्तर) की बेटी पायल पाणिग्रही अभी हाल में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स के साथ पायल को अभिनय करने का मौका मिला है।
पायल ने बताया कि फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने टीम में उनका चयन किया था। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हुई है। पायल बताती हैं कि फिल्म में कई बड़े एक्टर के साथ काम करके अभिनय व फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को करीब से सीखने का मौका मिला है।
बता दें कि पायल के मन में बचपन से फिल्मी दुनिया में काम करने की चाहत रही है। उन्हें पहली बार बालीवुड की बड़ी फिल्म में अभिनय दिखाने का मौका मिला है। वहीं पायल ने बताया कि सभी एक्टरों ने उन्हें शूटिंग के समय भरपूर प्यार दिया। शूटिंग के समय रणवीर सिंह ओ माय क्यूटी पाई कहा करते थे और आगे बढ़ने का मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि पत्रकार के रोल के लिए चार दिन में शूटिंग हुई।
साउथ की फिल्म सामरी में भी नजर आएंगी
पायल जल्द ही साउथ की फिल्म सामरी में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बता दें कि पायल साउथ की कई फिल्मों व एड फिल्मों में अपने अभियन का लोहा मनवा चुकी हैं। फिल्मों में करियर बनाने के लिए फिल्म निर्माण की पढ़ाई दिल्ली के प्रसिद्ध संस्थान से की है। इसके साथ फिल्म निर्माण के कई विभाग के साथ ही अभिनय के क्षेत्र में काम कर रही हैं।
उनका जीवन में हर सफर कठिन होता है, लेकिन जब अपनी राह पर लगे होते हैं तो सफल जरूर होते हैं। पायल का कहना है कि सिनेमा का सिल्वर स्क्रीन हमेशा आपसे समय मांगता है। जब इस आप फिल्म की विधा में पारंगत होते हो तो सफलता जरूर मिलती है। पायल की माता जननी पाणिग्रही हाउस वाइफ और पिता स्वर्गीय राजेंद्रनाथ पाणिग्रही पटवारी थे।