• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड की सिंगर ने पति के घर से चुराए सोने के जेवर, चोरी का मामला दर्ज

बॉलीवुड सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया। तपन दास की शिकायत पर, जिसमें 11 लाख रुपये के जेवर और घरेलू सामान की...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 02 Apr 2025 08:12:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Apr 2025 08:12:22 PM (IST)
बॉलीवुड की सिंगर ने पति के घर से चुराए सोने के जेवर, चोरी का मामला दर्ज
बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित पर लगे गंभीर आरोप। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. तपन ने आरोप लगाया, विवाद के दौरान चोरी।
  2. पुलिस ने पारिवारिक विवाद मानकर मामला निपटाया।
  3. कोर्ट ने एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजन के खिलाफ मुजगहन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद एफआइआर दर्ज की गई, जिसमें 11 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य घरेलू सामान की चोरी का आरोप है।

शिकायतकर्ता तपन दास के अनुसार उनकी पत्नी ऐश्वर्या पंडित ने अपने मायके जाने की जिद को लेकर घर में विवाद किया था। बताया गया कि एक सितंबर 2023 को तपन अपने गांव गरियाबंद गए थे, तब ऐश्वर्या अपने मायके वालों के साथ आकर किराए के मकान का ताला तोड़कर जेवर और सामान ले गई।


पुलिस ने कहा- मामला पारिवारिक

तपन इस मामले की शिकायत लेकर मुजगहन थाना पहुंचे, तो पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बता दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट में जाना चाहिए। इसके बाद तपन ने न्यायालय में परिवाद दायर किया।

कोर्ट ने दिया मामला दर्ज करने का आदेश

न्यायिक दंडाधिकारी आकांक्षा बेक की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को ऐश्वर्या पंडित और उनके परिजन के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करने का आदेश दिया।