• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: अब न फंसेगी एंबुलेंस, न रुकेगी पढ़ाई, 601 करोड़ से बनेंगे पुल और सड़कें

छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेश के 16 सड़क और पुल निर्माण कार्यों की ऑनलाइन निविदा जारी कर दी है। इन निर्माण कार्यों की लागत लगभग 601.89 क...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 10 Jul 2025 12:40:57 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Jul 2025 12:41:24 PM (IST)
CG News: अब न फंसेगी एंबुलेंस, न रुकेगी पढ़ाई, 601 करोड़ से बनेंगे पुल और सड़कें
601 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे पुल और सड़क

HighLights

  1. 601 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे पुल और सड़क
  2. 16 सड़क और पुल निर्माण कार्यों के लिए निविदा जारी
  3. छुरा से भटगांव तक 270.30 करोड़ में बनेगी 24km सड़क

जितेंद्र सिंह दहिया, रायपुर: बरसात आते ही प्रदेश के कई गांव शहरों से कट जाते थे। मरीजों का अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल, स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई ठप और बाजार में सब्जी-धान पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता था। मगर अब लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर-अटल नगर ने इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

विभाग ने अत्याधुनिक ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली से 601.89 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 16 सड़क और पुल निर्माण कार्यों की ऑनलाइन निविदा जारी कर दी है। वहीं, निर्माण कार्य सितंबर से प्रारंभ होने की संभावना है।

इन जगहों पर बिछेगा सड़कों का जाल

धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बलौदाबाजार और रायपुर जिले के दूरदराज गांव, जो अब तक हर बरसात में मुख्य शहरों से कट जाते थे, वहां अब मजबूत पुलों और चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।

मरीजों को होती थी दिक्कत

कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान पुलिया बह जाने या कच्ची सड़कें धंस जाने से एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती थी। अब रोड का निर्माण होने पर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा।

अब तकनीक से होगी राहत की शुरुआत

पीडब्ल्यूडी द्वारा जारी इन टेंडरों में सड़कों का मजबूतीकरण, चौड़ीकरण, सीमेंट-कांक्रीट निर्माण और उच्च क्षमता वाली पुल-पुलियों का निर्माण प्रस्तावित है। सबसे बड़ा काम छुरा से नवागांव होकर भटगांव तक 24 किमी मार्ग का है, जिसकी लागत 270.30 करोड़ रुपये तय की गई है। वहीं रायपुर-बलौदाबाजार-भाटापारा, पत्थलगांव जैसे इलाकों में भी करोड़ों की लागत से सड़कों का निर्माण होगा।


इन जगहों पर होंगे सड़क और पुल निर्माण

  • चितरपुर–रेवई मार्ग पर सेमरमुड़ा नदी पर उच्चस्तरीय पुल व पहुंच मार्ग
  • बेमेतरा–नवागढ़–मुंगेली मार्ग (एसएच-07) चौड़ीकरण व मजबूतीकरण
  • राजनांदगांव–कवर्धा–पोंडी मार्ग (एसएच-05) चौड़ीकरण व मजबूतीकरण
  • डोंगरगढ़–चौकी–मोहला–मानपुर मार्ग (एसएच-24) चौड़ीकरण व मजबूतीकरण
  • पैगा से सरईकेरचा पहुंच मार्ग (5.00 किमी)
  • पालीटेक्निक कालेज भवन निर्माण
  • बहतराई हाकी स्टेडियम में फ्लड लाइट सप्लाई व इंस्टालेशन
  • धनुहारपारा–नवागांव मार्ग पर बोराई नदी पर पुल
  • सिलादेही–मौहाडीह मार्ग निर्माण (2.325 किमी)
  • सिरगिट्टी–सरवानी–बरतोरी मार्ग उन्नयन (28.45 किमी)
  • धारानगर हायर सेकेण्डरी स्कूल में 100 सीटर छात्रावास भवन
  • भदरापारा–बरभांठा मार्ग निर्माण (2.70 किमी)
  • केरापाठ–गायबुड़ा मार्ग (4.86 किमी, पुल-पुलिया सहित)
  • भैरमगढ़ टाउन मार्ग निर्माण (5.00 किमी, शेष कार्य)
  • चैनपुर–खम्हरिया मार्ग पर रेहण्ड नदी पर पुल व सड़क
  • सुबरा (कटंगपारा)–सलिहापारा मार्ग पर खारून नदी पर उच्चस्तरीय पुल व सड़क

यह भी पढ़ें: Kabardha News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिला और किशोरी की मौत, एक को ग्रामीणों ने कोदो में दबाया

गौरतलब है कि प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में भारी बारिश के कारण कई बार वहां के लोगों का संपर्क पास के शहरों के कट जाता था। अब इस समस्या के समाधान के लिए सरकार की ओर से कदम उठाया गया है। ऐसे 16 सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य के लिए सरकार की ओर से 601.89 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर जारी किया गया है।