
कोंडागांव। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद कोंडागांव में भाई ने भाई की हत्या कर दी। नवाखानी त्यौहार के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने प्रसाद लिया जिसके बाद बड़े भाई का छोटे भाई से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने बड़े की हत्या कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव थाना क्षेत्र के फूकागिरोला गांव में लोलूराम मरकाम के घर शुक्रवार को नवाखानी त्यौहार मनाया गया। घर में कुल देवता के पूजन के बाद परिवार के सभी लोगों ने नव अन्न का प्रसाद ग्रहण किया। लोलूराम के घर ही परिवार के सभी लोग एक साथ इक्कठा होकर नवाखायी प्रसाद ग्रहण किया। उसके 4 बेटे हैं। प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी बेटे अपने-अपने घर चले गये। लोलू राम का मंझला बेटा ढेड़राम बस्ती से दूर खेत किनारे बने घर में रहता है।
प्रसादी ग्रहण के बाद ढेड़राम भी घर चला गया था। इसी दौरान करीब 6 बजे ढेड़राम का बड़ा भाई नेंगीराम शराब के नशे में धुत्त होकर उसके घर पहुंंचा। घर में घुसते हुए नेंगीराम ने गाली गलौच कर ढेड़राम से मारपीट शुरु कर दी। इतना ही नहीं नेंगीराम वहां रखे डंडे से टेड़राम को पीटने लगा। टेड़राम ने उसे रोका लेकिन नेंगीराम उसे और मारने लगा। इससे गुस्साए टेड़ाराम ने एक लकड़ी से नेंगीराम के सिर पर तीन चार वार कर दिए। इससे घटना स्थल पर ही नेंगीराम की मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने पर कोंडागांव पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई है ।