• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी परिवार पर हमला, आरोपियों ने कार में जमकर की तोड़फोड़

रायपुर के लालपुर ओवरब्रिज के नीचे कारोबारी परिवार पर हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर कार में तोड़फोड़ की। परिवार बच निकला, पुलिस मामले की जांच कर रही।

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 11:52:05 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 11:52:05 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी परिवार पर हमला, आरोपियों ने कार में जमकर की तोड़फोड़
लालपुर ओवरब्रिज के नीचे कारोबारी परिवार पर हमला। (नईदुनिया)

HighLights

  1. लालपुर ओवरब्रिज के नीचे कारोबारी परिवार पर हमला हुआ अचानक।
  2. हमलावरों ने कार पर पत्थर बरसाकर शीशा तोड़ दिया पूरी तरह।
  3. सरिया, डंडे, कुल्हाड़ी और ईंटों से हमला किया गया बेखौफ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के लालपुर ओवरब्रिज के नीचे रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कारोबारी परिवार पर कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर दिया। पहले कार पर पथराव कर उसका कांच तोड़ा गया, फिर झोपड़ी से निकले दर्जनभर लोगों ने सरिया, डंडे, कुल्हाड़ी, ईंट और पत्थरों से हमला बोल दिया। हमले में कारोबारी परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, गोलबाजार निवासी कारोबारी पंकज मेघानी ने राजेंद्र नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने भाई नीरज मेघानी, दोस्त तनीष मेघानी और गुरुलाल पंजवानी के साथ कार से नाश्ता करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार लालपुर ओवरब्रिज के नीचे पहुंची, बगल में बनी झोपड़ी से एक युवक निकला और अचानक कार पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से कार का शीशा टूट गया।


झोपड़ी से निकले हमलावर, हथियारों से किया हमला:

कार रुकते ही झोपड़ी में रहने वाले कई लोग सरिया, डंडा, कुल्हाड़ी, ईंट और पत्थर लेकर बाहर निकल आए। आरोपियों ने बिना किसी बातचीत के कारोबारी परिवार पर हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुए हमले से परिवार के सदस्य घबरा गए और किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

मारपीट के दौरान गायब हुई सोने की चेन

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि मारपीट और भगदड़ के दौरान उनकी सोने की चेन भी कहीं गिर गई या गायब हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

नईदुनिया प्रतिनिधि- रायपुर सामूहिक मौत कांड में नया मोड़, सूदखोरी और सट्टा कनेक्शन की जांच तेज; दो संदिग्ध हिरासत में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।