यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Business News In Raipur: वालफोर्ट हाइट्स फेस-2 को मिला जबरदस्त रिस्पांस
Business News In Raipur: डायरेक्टर पंकज लाहोटी ने बताया कि वालफोर्ट हाइट्स फेस-2 में उपभोक्ताओं को 100 से अधिक सुविधाएं मिल रही हैं।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Tue, 26 Oct 2021 04:20:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Oct 2021 04:20:27 PM (IST)

Business News In Raipur: रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। रियल इस्टेट में अग्रणी कंपनी वालफोर्ट ग्रुप द्वारा भाठागांव में बनाए जा रहे वालफोर्ट हाइट्स फेस-2 को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। तीन दिनों के लांचिंग उत्सव में ही यहां 290 से अधिक फ्लैट्स की बुकिंग हो गई। कंपनी के डायरेक्टर पंकज लाहोटी ने बताया कि वालफोर्ट हाइट्स फेस-2 में उपभोक्ताओं को 100 से अधिक सुविधाएं मिल रही हैं।
यहां पोडियम गार्डन, स्वीमिंग पुल, क्लब हाउस, जिम, क्रिकेट ग्राउंड जैसी बेहतरीन सुविधाओं के साथ ही बहुत कुछ है। यह प्रोजेक्ट रेरा व टाउन एंड कंट्री से अप्रूव्ड है। उन्होंने बताया कि बीते 15 वर्षों से वालफोर्ट ग्रुप रियल इस्टेट के क्षेत्र में है और अब तक इस ग्रुप द्वारा 30 से अधिक रियल इस्टेट प्रोजेक्ट्स रायपुर के विभिन्ना क्षेत्रों में लाए गए हैं। वालफोर्ट ग्रुप के प्रोजेक्टों में प्रीमियम बंग्ले, लग्जरी अपार्टमेंट्स, कमर्शियल स्पेस व प्लाटिंग प्रोजेक्ट शामिल हैं।
दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन देने को अविनाश ग्रुप की मुहिम
रियल इस्टेट के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी अविनाश ग्रुप द्वारा दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने नई मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत दिव्यांग बच्चों की कला का प्रदर्शन व उनका उत्साहवर्धन करने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो माल के ग्राउंड फ्लोर में दिव्यांग बच्चों के लिए स्टाल लगाया जा रहा है। यह स्टाल 26 व 27 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक लगायाजाएगा। इस स्टाल में कोपलवानी बाल कल्याण संगठन के दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए दिये, आर्ट पेंटिंग और हैंडीक्राफ्ट की खरीदी कर सकते है।
अविनाश ग्रुप द्वारा इस दीपावली आपके घरों को रोशन करने के साथ ही दिव्यांग बच्चों के हौसले, कौशल और विश्वास को एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है । इसके ही उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए मैग्नेटो माल में स्टाल लगाकर उनके द्वारा निर्मित दिवाली उपयोगी सजावट की वस्तुओं की बिक्री की जा रही है।