• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG online Fraud: रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 71.50 लाख की ठगी

रायपुर में एक कारोबारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 71.5 लाख की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 12 Sep 2025 05:21:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Sep 2025 05:23:35 PM (IST)
CG online Fraud: रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 71.50 लाख की ठगी
बढ़ रहे ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले (साकेंतिक फोटो)

HighLights

  1. रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 71 लाख की ठगी
  2. दुर्ग में पार्षद के खाते से अज्ञात ठग ने उड़ाए 89 हजार रुपये
  3. मेडिकल रिप्रेजेटिव के साथ डेढ़ लाख रुपये ठगी की वारदात

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक कोटा निवासी 47 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी डाकेश्वर सिंह से ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर करीब 71 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जून से सितंबर 2025 के बीच आरोपी श्रेया अग्रवाल, अराध्या अग्रवाल, हर्षवर्धन और नीरज अग्रवाल समेत अन्य ने फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से चार गुना मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में थोड़ी रकम पर प्रॉफिट दिखाकर भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद अलग-अलग खातों में कुल 71.50 लाख रुपये जमा कराए गए।


जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने टैक्स और पेनल्टी चार्ज का बहाना बनाकर और पैसे जमा करने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

दुर्ग निगम के एमआइसी प्रभारी से 89 हजार रुपये की धोखाधड़ी

नगर निगम दुर्ग में मठपारा वार्ड के पार्षद व एमआइसी प्रभारी नरेन्द्र बंजारे धोखाधड़ी का शिकार हो गए। यूपीआई के माध्यम से अज्ञात आरोपी ने उसके बचत खाता से 89500 रुपये निकाल लिया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी शुरू कर दी है।

एमआइसी प्रभारी नरेन्द्र बंजारे ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि बचत खाता प्रार्थी के मोबाइल नंबर से लिंक है। 9 सितंबर को प्रार्थी के मोबाइल में 49500 रुपये ट्रांजेक्शन करने का मैसेज आया। इस पर प्रार्थी बैंक गया तो पता चला कि उसके खाते से उक्त तिथि में दो बार ट्रांजेक्शन किया गया है जिसमें 49500 रुपये और 40000 रुपये निकाला गया है। अज्ञात आरोपी ने पार्षद के खाते से यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर कुल 89500 रुपये निकाला गया है।

मेडिकल रिप्रेजेटिव हुआ ठगी का शिकार

ठेठवार पारा वार्ड क्रमांक-6 निवासी मेडिकल रिप्रेजेटिव देवराज देवांंगन भी डेढ़ लाख रुपये ठगी का शिकार हो गया। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि एचडीएफसी बैंक में उसका खाता है जिसमें वेतन आता है। आठ एवं नौ सितंबर के मध्य किसी अज्ञात आरोपी ने यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर उसके बैंक खाते से विभिन्न किश्तों में एक लाख 50 हजार रुपये निकाल लिया।

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि आठ सितंबर को उसके सेलरी एकाउंट से छह बार ट्रांजेक्शन कर 60 हजार रुपये निकाला गया। साथ ही सिपिंग फिक्स डिपाजिट को तोड़कर एकांउट से चार बार में 34 हजार रुपये निकाला गया। इसी तरह नौ संबंध को अज्ञात आरोपित ने एचडीएफसी बैंक के ही क्रेडिट कार्ड नंबर से लोन लेकर 56 हजार रुपये निकाल लिया है।