• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Cabinet Meeting: सीएम विष्‍णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, अनुपूक बजट को मिलेगी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) की कैबिनेट बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों पर चर्चा के साथ कुछ विधेयकों को हरी झंडी ...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 19 Jul 2024 07:59:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jul 2024 08:06:12 AM (IST)
CG Cabinet Meeting: सीएम विष्‍णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, अनुपूक बजट को मिलेगी मंजूरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक। फाइल फोटो

HighLights

  1. निकायों में महापौर, अध्‍यक्षाें के सीधे चुनाव लिए संशोधन विधेयक को मिलेगी मंजूरी
  2. कैबिनेट बैठक में बारिश की कमी, बुआई एवं अन्‍य महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा संभव
  3. कैबिनेट में किसानों और कर्मचारियों के हित में कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में होगी। इस बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र में रखे जाने वाले कुछ विधेयकों को हरी झंडी मिलने की भी उम्मीद है। कैबिनेट की बैठक में रेडी टू ईंट की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया जा रहा सकता है।


मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप और चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है।

महापौर और अध्यक्षों के सीधे चुनाव के लिए मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयक का प्रारूप भी अनुमोदन के लिए रखा जा सकता है। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक में चालू खरीफ सीजन में बारिश और फसलों की स्थिति, साथ ही खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। वर्तमान में, कई जिलों और तहसीलों में औसत से कम बारिश हुई है, जिससे धान और अन्य खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हुई है।

इसके अलावा, कैबिनेट में किसानों और कर्मचारियों के हित में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे।