• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में रसोइयों का चक्काजाम, भड़काऊ भाषण और नारेबाजी के बाद पुलिस का कड़ा एक्शन, 500 से अधिक पर केस दर्ज

अभनपुर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ का धरना-प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया। 29 जनवरी को ग्राम तूता ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 12:41:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Jan 2026 12:41:22 PM (IST)
रायपुर में रसोइयों का चक्काजाम, भड़काऊ भाषण और नारेबाजी के बाद पुलिस का कड़ा एक्शन, 500 से अधिक पर केस दर्ज
रसोइयों का चक्काजाम, भड़काऊ भाषण और नारेबाजी के बाद एफआईआर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ का धरना-प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया। 29 जनवरी को ग्राम तूता रेलवे अंडरब्रिज के पास संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया था। पुलिस के मुताबिक धरना शांतिपूर्ण रूप से चल रहा था, लेकिन बाद में आंदोलन उग्र हो गया।

कुछ नेताओं द्वारा भड़काऊ भाषण दिए गए

आरोप है कि धरना समाप्त होने के बाद संघ के कुछ नेताओं द्वारा भड़काऊ भाषण दिए गए, जिससे प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। इसके बाद राम गुलाम ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारी नवा रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और वहां रैली निकालते हुए सड़क पर बैठकर जाम कर दिया। इस दौरान शासन-प्रशासन, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां और नारेबाजी की गई।


रैली को अवैध बताते हुए बार-बार समझाइश

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अभनपुर द्वारा रैली को अवैध बताते हुए बार-बार समझाइश दी गई कि मुख्य मार्ग अवरुद्ध करने से आम नागरिकों को परेशानी होगी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने निर्देशों की अनदेखी की। सड़क जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा।

पुलिस ने दर्ज किया केस

थाना प्रभारी अभनपुर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रामराज कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष), मेघराज बघेल (प्रदेश सचिव), कचरा चंद्राकर (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुनीता, उल्फी यादव, कन्हैया यादव (प्रदेश कोषाध्यक्ष), राम गुलाम ठाकुर सहित 500–600 अज्ञात सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने और आमजन को असुविधा पहुंचाने के मामले में विवेचना जारी है। वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रायपुर में खाकी शर्मसार! दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के आरोपी से की सांठगांठ, महिला प्रधान आरक्षक निलंबित