• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBI का सेंट्रल GST ऑफिस में छापा, अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप

केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने रायपुर के सेंट्रल जीएसटी ऑफिस में छापेमारी की। यह कार्रवाई दो अधिकारियों द्वारा सात लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले मे...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 31 Jan 2025 10:43:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jan 2025 10:43:14 PM (IST)
CBI का सेंट्रल GST ऑफिस में छापा, अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप
दो अधिकारी निलंबित केंद्र सरकार ने कार्रवाई की।

HighLights

  1. रायपुर के सेंट्रल जीएसटी ऑफिस में CBI की छापेमारी।
  2. अधीक्षक पल्लव और आशीष पाठक पर रिश्वत का आरोप।
  3. CBI ने जीएसटी अधिकारियों से देर रात तक पूछताछ की।

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने शुक्रवार को रायपुर के पोस्टल कालोनी स्थित सेंट्रल जीएसटी आफिस में छापेमारी की। यह कार्रवाई हाल ही में सामने आई एक अनियमितता की जांच के बाद की गई, जिसमें सेंट्रल जीएसटी के दो अधिकारियों पर दो कारोबारियों से सात लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

छापे की यह कार्रवाई उसी मामले से जुड़ी हुई है, जिसके तहत दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल जीएसटी के अधीक्षक पल्लव परगनिया और आशीष पाठक पर आरोप था कि उन्होंने कारोबारियों से बदसलूकी करते हुए पैसे की उगाही की थी।


naidunia_image

इस घटना की शिकायत मंत्री ओपी चौधरी के पास भी की गई थी, जिन्होंने यह शिकायत सेंट्रल जीएसटी के मुख्यालय दिल्ली को भेजी थी, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

दो अधिकारी निलंबित

केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया। हालांकि, सीबीआई की छापेमारी तब हुई जब इस तरह की शिकायतों के मामले लगातार बढ़ रहे थे।

पहले भी सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायतें सामने आती रही थीं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया जाता था।

इन्फोर्समेंट टीम से पूछताछ

सीबीआई के अफसर शुक्रवार को देर शाम सेंट्रल जीएसटी के आफिस में दबिश दी है। सेंट्रल जीएसटी की इन्फोर्समेंट के अफसरों से अलग-अलग पूछताछ कर रहे है। सिलसिला देर रात तक जारी रहा।