• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Exam 2025: इस तारीख से शुरू होगी CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा, छत्‍तीसगढ़ में इतने स्टूडेंट्स देंगे एग्जॉम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का समय सारिणी जारी कर दिया है। परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू...और पढ़ें

By Vakesh SahuEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 22 Nov 2024 04:50:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Nov 2024 01:29:36 AM (IST)
CBSE Exam 2025: इस तारीख से शुरू होगी CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा, छत्‍तीसगढ़ में इतने स्टूडेंट्स देंगे एग्जॉम
सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रदेश में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी।
  2. कक्षा 10वीं में लगभग 60,000 छात्र होंगे बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल।
  3. कक्षा 12वीं में लगभग 50,000 छात्र होंगे बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं का समय सारिणी जारी कर दिया है। इस बार प्रदेशभर से एक लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, और परीक्षा का पूरा शेड्यूल अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है, जहां छात्र इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

15 फरवरी से शुरू होगी कक्षा 10वीं की परीक्षा

समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी को अंग्रेजी विषय से शुरू होगी। इसके बाद, 20 फरवरी को विज्ञान, 25 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 28 फरवरी को हिंदी और 10 मार्च को गणित की परीक्षा होगी।

वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी को उद्यमिता से शुरू होगी, 20 फरवरी को कंप्यूटर एप्लीकेशन, 21 फरवरी को फिजिक्स, 22 फरवरी को बिजनेस स्टडी, 27 फरवरी को केमिस्ट्री, 8 मार्च को अंग्रेजी, 15 मार्च को हिंदी, 19 मार्च को इकोनामिक्स, 22 मार्च को राजनीतिक विज्ञान और 1 अप्रैल को इतिहास की परीक्षा होगी।


छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रदेश से कक्षा 10वीं में लगभग 60,000 और कक्षा 12वीं में 50,000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। राज्य में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त कुल 550 स्कूल हैं, जिनमें रायपुर में लगभग 100 स्कूल शामिल हैं।

सीबीएसई की परीक्षाएं सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी, जिनमें अधिकांश पेपर 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और कुछ पेपर 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होंगे। बोर्ड ने यह भी बताया कि इस बार समय सारिणी परीक्षा शुरू होने से लगभग 86 दिन पहले जारी की गई है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। खासतौर पर, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों का ध्यान रखते हुए शेड्यूल तय किया गया है।