• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल... मनीष मिश्रा बने स्कूल शिक्षा उप सचिव, 3 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

जारी आदेश के तहत मनीष मिश्रा, भगवत जायसवाल और गुड़ लाल जगत को उनके वर्तमान विभागों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आग...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 02:47:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 02:47:56 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल... मनीष मिश्रा बने स्कूल शिक्षा उप सचिव, 3 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल... मनीष मिश्रा बने स्कूल शिक्षा उप सचिव

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अफसरों को बदला
  2. मनीष मिश्रा को सामान्य प्रशासन से स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया
  3. तीनों अफसरों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के पदस्थापना में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत मनीष मिश्रा, भगवत जायसवाल और गुड़ लाल जगत को उनके वर्तमान विभागों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

जानिए किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी: तीन विभागों में हुए बदलाव

  • आदेश के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा के मनीष मिश्रा, उप सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।
  • वहीं भगवत जायसवाल, उप सचिव को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से हटाकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • इसी तरह गुड़ लाल जगत, उप सचिव का श्रम विभाग से तबादला कर उन्हें आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश: सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए सख्त आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग ने तीनों अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद संबंधित अधिकारियों को पालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराना होगा। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।


यह भी पढ़ें- रायपुर माना हत्याकांड: पहले प्रेमिका की सास की हत्या का प्रयास किया, जेल गया छूटकर आया और फिर प्रेमिका को जिंदा जलाया