• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूपेश बघेल ने रेड पर कहा- ED घर से 33 लाख रुपये ले गई, मंगलवार को प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन

ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की और 32-33 लाख रुपये, दस्तावेज, और पेनड्राइव जब्त किए। यह कार्रवाई 2100 करोड़ के श...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 10 Mar 2025 08:35:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Mar 2025 08:37:50 PM (IST)
भूपेश बघेल ने रेड पर कहा- ED घर से 33 लाख रुपये ले गई, मंगलवार को प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन
ईडी की रेड के बाद भूपेश बघेल का जवाब। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. ईडी ने भूपेश बघेल के घर छापेमारी की।
  2. 32-33 लाख रुपये और दस्तावेज जब्त किए।
  3. 2100 करोड़ शराब घोटाले की जांच जारी है।

रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की, जो करीब 10 घंटे तक चली। सुबह 8 बजे चार गाड़ियों में पहुंची टीम ने जांच के दौरान उनके घर से 32-33 लाख रुपये जब्त किए हैं।

टीम के जाने के बाद भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि ईडी 32-33 लाख रुपये, कुछ दस्तावेज और मंतूराम केस की पेनड्राइव जब्त कर ले गई है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए मंगलवार को प्रदेशभर में भाजपा और ED का पुतला दहन करने की घोषणा कर दी है।


विधानसभा में सवाल पूछने पर कार्रवाई

naidunia_image

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि ईडी की टीम उनके घर से 33 लाख रुपये नगद (जिसमें स्त्री धन शामिल ) लेकर गई है। रकम का हिसाब वे बता देंगे। उनकी 150 एकड़ जमीन के दस्तावेज भी देखे गए हैं। एक पेन ड्राइव की भी जांच हुई।
  • बघेल ने कहा कि कार्रवाई विधानसभा में उनके सवाल पूछने का परिणाम है। इससे पहले पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने सवाल पूछा था कि तब उनके यहां भी छापा पड़ा था।

naidunia_image

2100 करोड़ के कथित शराब घोटाले की जांच

  • आपको बता दें कि ईडी ने सोमवार की सुबह सात बजे भूपेश बघेल के भिलाई-3 मानसरोवर कॉलोनी स्थिति निवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई राज्य में 2100 करोड़ के कथित शराब घोटाले के मामले में की गई है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल के करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है।

naidunia_image

  • जांच एजेंसी ने बघेल के निवास व कैंप कार्यालय में एक साथ दबिश दी। इसके साथ ही दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राजेंद्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सहेली ज्वेलर्स संचालक सुनील जैन, होटल कैंबियन संचालक कमल अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संदीप सिंह, अभिषेक ठाकुर, बिल्डर अजय चौहान ,बिल्डर मनोज राजपूत, बिल्डर पप्पू बंसल, राइस मिलर विनोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल सहित अन्य के ठिकानों में भी छापेमारी की गई।

naidunia_image

  • भूपेश बघेल के आवास में ईडी की टीम ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के वाहन सहित परिवार के सदस्यों के वाहनों की भी बारीकी से जांच की गई। दस्तावेजों को भी खंगाला गया।

साढ़े आठ बजे से जुटने लगे कार्यकर्ता

  • ईडी की छापामार कार्रवाई की भनक लगते ही स्थानीय कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के निवास के बाहर जुटने लगे। ईडी की टीम के साथ पहुंचे सुरक्षा बल के जवानों के साथ कार्यकर्ताओं की कई बार तीखी बहस हुई। इसके बाद कार्यकर्ता बंगले के गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए।
  • नारेबाजी शुरू की दी गई। वहीं पर नगाड़ा बजाना शुरू कर दिया। पुलिस ने अतिरिक्त बल मंगाकर तनाव फैलने से रोका। कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला भी फूंका। 11 घंटे तक चली जांच के बाद शाम छह बजे ईडी की टीम रवाना हुई। टीम अपने साथ दस्तावेजों का बंडल लेकर गई है।