• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में भाजपा पार्षद की कार पर बाइक सवारों ने किया पथराव, गणेश झांकी देखने निकले थे; केस दर्ज

रायपुर में गणेश झांकी देखने निकले भाजपा पार्षद और जोन-8 अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर की कार पर दो बाइक सवार युवकों ने बैरनबाजार में बाठिया नर्सिंग होम के पास ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 12:31:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 12:31:52 PM (IST)
रायपुर में भाजपा पार्षद की कार पर बाइक सवारों ने किया पथराव, गणेश झांकी देखने निकले थे; केस दर्ज
गणेश झांकी देखने निकले जोन-8 अध्यक्ष पर हमला

HighLights

  1. बैरनबाजार बाठिया नर्सिंग होम के पास वारदात
  2. गणेश झांकी देखने परिवार संग निकले थे पार्षद
  3. आमापारा में पहले हुआ था युवकों से विवाद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। गणेश झांकी देखने परिवार के साथ निकले भाजपा पार्षद एवं जोन-8 अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर की कार पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पथराव कर दिया। घटना बैरनबाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास की है। दोनों युवक पार्षद की कार का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि कार को रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों ने पत्थर से हमला किया और मौके से फरार हो गए।

समर्थक पहुंचे, पुलिस को दी सूचना

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्षद के समर्थक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पार्षद ने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।


पहले भी हुआ था दोनों युवकों से विवाद

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले आमापारा इलाके में पार्षद प्रीतम ठाकुर का दो बाइक सवार युवकों से विवाद हुआ था। दोनों युवक बाइक गलत तरीके से चला रहे थे। इस पर पार्षद ने उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। पार्षद ने दोनों युवकों को आजाद चौक थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ देर बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया। आरोप है कि उस समय दोनों युवक नशे की हालत में थे।

बाठिया नर्सिंग होम के पास किया पथराव

पार्षद परिवार के साथ गणेश झांकी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक बाइक से उनकी कार का पीछा करते हुए बैरनबाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास पहुंचे। यहां कार रुकने पर दोनों ने पत्थर से कार पर हमला कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए।

वारदात के बाद बड़ी संख्या में पार्षद के समर्थक मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।