• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Board Result 2024 Date: छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख तक आ सकते हैं परिणाम

CG Board 10th 12th Result: सीजी बोर्ड यानि छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। छत्‍तीसगढ़ ब...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 04:07:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Apr 2024 12:32:16 PM (IST)
Chhattisgarh Board Result 2024 Date: छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख तक आ सकते हैं परिणाम

रायपुर। CG Board Result 2024 Date: सीजी बोर्ड यानि छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10 मई तक 10वीं और 12वीं परिणाम 30 अप्रैल घोषित कर सकता है। कॉपियों का मूल्यांकन 14 अप्रैल को पूरा कर लिया जाएगा। जांच के बाद रिजल्ट तैयार करने में 10 दिनों का समय लग सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सीजी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को घोषित किया जा सकता है।

जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि सीजीबाएसई की तरफ से बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीखों के बारे में कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


छत्‍तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा एक मार्च से 23 मार्च तक आयोजित किए गए। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च शुरू होकर 21 मार्च को समाप्‍त हुई। जबकि 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च हुई। बोर्ड परीक्षा अन्य सालों की तुलना में इस बार जल्द ही समाप्त हो गया। बोर्ड परीक्षा जल्‍द खत्‍म होने के साथ ही इस बार मार्च में मूल्‍याकंन भी शुरू कर दिया गया। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल तक मूल्‍यांकन की प्रक्रिया पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

होली के पहले 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा समाप्‍त

10वीं में इस बार तीन लाख 45 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया है। इसी तरह 12वीं में दो लाख 55 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। दूसरी ओर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर बदलाव करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा। रिजल्ट के अनुसार वे कालेज का चयन या अन्य तरह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकते हैं।