• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Board Scam: ठग कर रहे फोन- 'आपका बच्चा दो सब्जेक्ट में फेल हो गया है, पास कराने के लिए 10 हजार रुपये भेजो'

छत्तीसगढ़ बोर्ड(CG Board Scam) के 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के अभिभावकों को फर्जी कॉल आ रहे हैं। ठग उन्हें बता रहे हैं कि उनके बच्चे दो विषयों में ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 31 Mar 2025 10:55:10 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Mar 2025 12:41:21 PM (IST)
CG Board Scam: ठग कर रहे फोन- 'आपका बच्चा दो सब्जेक्ट में फेल हो गया है, पास कराने के लिए 10 हजार रुपये भेजो'
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का रायपुर स्थित ऑफिस। फाइल फोटो

HighLights

  1. फर्जी कॉल्स के जरिए अभिभावकों से रुपये मांगे जा रहे।
  2. छत्तीसगढ़ पुलिस ने इसको लेकर जारी किया हेल्पलाइन नंबर।
  3. सीजी बोर्ड ने अभिभावकों को सतर्क रहने की अपील की है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(CGBSE Scam)। लोगों को शिकार बनाने के लिए साइबर ठग नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। जालसाज अब 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर विद्यार्थियों और अभिभावकों से रुपये मांग रहे हैं। धमतरी में सामने आए कुछ मामलों में ठगों ने विद्यार्थियों व पालकों को कॉल किया।

इस दौरान ठग ने पालक से कहा कि आपका बच्चा दो विषयों में फेल हो गया है, उसे पास करने के लिए पांच से 10 हजार रुपये देने होंगे। दरअसल, प्रदेशभर में 36 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं।


इस हफ्ते जारी हो सकते हैं रिजल्ट

मांशिमं ने मई के पहले सप्ताह में इनके परिणाम जारी करने की संभावना जताई है। इसका फायदा उठाते हुए ठग सक्रिय हैं, जो विद्यार्थियों के पालकों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर इन दिनों उन्हें ठगी का शिकार बनाने की कोशिश में हैं। लोगों से रुपये ऐंठने के लिए ठग क्यूआर कोड भेज रहे हैं। रुपये नहीं देने पर बच्चे को फेल करने की धमकी भी दे रहे हैं।

naidunia_image

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

धमतरी पुलिस ने पालकों को सतर्क करते हुए कहा कि ऐसे काल आने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

केस 1 : कॉल पर कहा दो विषयों में फेल है

धमतरी के हाई स्कूल देवपुर की 10वीं की छात्रा ईशा के पालक के पास 9038271721 मोबाइल पर कॉल आया और ठग ने कहा कि आपके बच्चे कक्षा 10वीं की परीक्षा में दो विषयों में फेल हैं। पास कराना चाहते हैं, तो पांच से 10 हजार रुपये उनके द्वारा भेजे गए चंदन सिंह के नाम से इस बार कोड पर रुपये जमा करें। इसकी जानकारी पालक ने स्कूल के प्राचार्य केपी साहू को दी, तब उन्होंने इसे फ्राड कॉल बताकर ठग होने की जानकारी दी।

केस 2 : पास कराने के लिए रुपये देने होंगे

नरेन्द्र साहू के बेटे के पास भी 10वीं में दो विषयों में फेल होने का झांसा देने वाला कॉल आया। उनके पास भी मोबाइल नंबर 8961423419 से आए कॉल में कहा गया कि आपका बच्चा दो विषयों में फेल हो गया है। पास कराने के लिए रुपये देने होंगे।

naidunia_image

शिक्षा मंडल ने किया सचेत

फर्जी काल की शिकायत मिलने पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पालकों को फर्जी कॉल से सचेत रहने और इसकी सूचना थाने में देने की अपील की है। सभी जिलों को भेजे गए पत्र में मंडल ने पुलिस से सहायता लेने की भी बात कही है।