• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम विष्णु देव साय ने सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर्स को दी बधाई, बोले- पारदर्शिता और संवेदनशीलता से निभाएं दायित्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और उन्हें पारदर्शिता, संवेदनशीलता, धैर्य और विनम्रता से अपने दायित...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 02 Dec 2024 07:44:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Dec 2024 07:44:49 PM (IST)
सीएम विष्णु देव साय ने सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर्स को दी बधाई, बोले- पारदर्शिता और संवेदनशीलता से निभाएं दायित्व
मुख्यमंत्री ने परीक्षा के सुधार के लिए कदम उठाने की बात कही।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने छग सिविल परीक्षा में टॉपर्स को बधाई दी
  2. सीएम बोले- लोक-सेवक में धैर्य और विनम्रता जरूरी
  3. प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को अपनाने की सलाह।

नईदुनिया, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 के सफल अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपकी सफलता आपके परिवार और शिक्षकों की भी सफलता है। अब आप युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं।

सफलता पाने के बाद बढ़ जाती है जिम्मेदारी

सीएम ने यह भी कहा कि प्रशासन में सफलता पाने के बाद आपकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के उद्देश्य से आपको पारदर्शिता के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी। साथ ही, समाज में विश्वास बनाए रखने के लिए लोक-सेवक की भूमिका का आदर करना होगा।


naidunia_image

विवेकानंद और अटल के विचारों का करें आत्मसात

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत’ का सपना तभी साकार हो सकता है जब आप दृढ़ संकल्प और स्वामी विवेकानंद और अटल जी के विचारों को आत्मसात करेंगे।

सीएम ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता पर भी संतोष व्यक्त किया और इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयासों का उल्लेख किया। सफल अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

मुख्यमंत्री ने टॉपर्स को भेंट की पुस्तकें

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने सिविल सेवा परीक्षा के सभी टॉपर्स रविशंकर वर्मा, मृणमयी शुक्ला, आस्था शर्मा, किरण सिंह राजपूत, नंदिनी साहू, सोनल यादव, दिव्यांश चौहान, शशांक कुमार, पुनीत वर्मा, उत्तम कुमार को स्वामी विवेकानंद, अटल जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकें और प्रशस्ति पत्र भेंट किए।