• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Crime News: पांच किलो गांजा व संरक्षित जंगली जीव गोह के साथ आरोपित गिरफ्तार

शनिवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना आरंग क्षेत्र के इंदिरा चौक स्थित मोनू ब्रायलर दुकान के पास एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन में ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 20 Dec 2025 08:17:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Dec 2025 08:18:59 PM (IST)
CG Crime News: पांच किलो गांजा व संरक्षित जंगली जीव गोह के साथ आरोपित गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपित हुकुमत साहू।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर पुलिस ने हुकुमत साहू को पांच किलोग्राम गांजा, बिक्री की नकदी रकम और दो संरक्षित जंगली जीव गोह (गोइंहा) के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना आरंग क्षेत्र के इंदिरा चौक स्थित मोनू ब्रायलर दुकान के पास एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में घूम रहा है।

सूचना की तस्दीक के बाद घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम हुकुमत साहू निवासी देवारपारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास से पांच किलो गांजा, गांजा बिक्री की नकदी 1,27,260 रुपये, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और एक झोले में रखे दो संरक्षित जंगली जीव गोह (गोइंहा) बरामद किए गए।

वन्य जीव भी मिला, वन विभाग को सौंपा गया

आरोपित के पास से बरामद दोनों जंगली जीव गोह को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

शातिर अपराधी है आरोपित

  • पुलिस रिकार्ड के अनुसार हुकुमत साहू शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना तेलीबांधा में हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, नारकोटिक एक्ट, चोरी, नकबजनी, मारपीट और प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित कुल 15 से अधिक अपराध दर्ज हैं।
  • आरोपित हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा भी काट चुका है।
  • इसके अलावा वह नारकोटिक एक्ट के एक अन्य मामले में फरार चल रहा था, जिसमें उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी की जा रही है।