• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक 10 साल में तेजी से बदली बैंकिंग की तस्वीर, रायपुर में 1.37 करोड़ से ज्यादा UPI आईडी

छत्तीसगढ़ में पिछले 10 साल में बैंकिंग की तस्वीर बदल गई है। SLBC के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 1.79 करोड़ मोबाइल बैंकिंग और 1.18 करोड़ इंटरनेट बैंकि...और पढ़ें

By Jitendra DahiyaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 08:28:50 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 08:28:50 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक 10 साल में तेजी से बदली बैंकिंग की तस्वीर, रायपुर में 1.37 करोड़ से ज्यादा UPI आईडी
छत्तीसगढ़ में 10 साल में डिजिटल भुगतान का नेटवर्क 3 गुना बढ़ा (AI Generated Image)

HighLights

  1. रायपुर में 1.37 करोड़ से ज्यादा UPI आईडी
  2. रायपुर में 3.39 लाख QR कोड दर्ज
  3. बस्तर से सरगुजा तक बढ़ी डिजिटल पहुंच

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। कभी बैंक में पैसे जमा करने या निकालने के लिए लंबी कतार लगती थी। अब वही काम मोबाइल की स्क्रीन पर हो रहा है। दुकान पर जेब से रुपये निकालने के बजाय QR कोड स्कैन हो रहा है और कुछ सेकंड में भुगतान पूरा हो जाता है। प्रदेश में पिछले करीब 10 वर्षों में बैंकिंग की यह तस्वीर तेजी से बदली है।

SLBC के आंकड़े बताते हैं कि 2016 के मुकाबले डिजिटल भुगतान के साधनों का नेटवर्क प्रदेशभर में तेजी से बढ़ा है। मोबाइल बैंकिंग के 1.79 करोड़ से ज्यादा और इंटरनेट बैंकिंग के 1.18 करोड़ कनेक्शन दर्ज किए गए हैं। UPI इस बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बनकर सामने आया है।


रायपुर में 1.37 करोड़ से ज्यादा UPI आईडी

रायपुर में 1.37 करोड़ से ज्यादा UPI आईडी दर्ज हैं। दुर्ग में यह संख्या 86.28 लाख और बिलासपुर में 70.57 लाख से ज्यादा है। रायगढ़ में 57.88 लाख, जांजगीर-चांपा में 46.99 लाख और कोरबा में 42.06 लाख कनेक्शन हैं। डिजिटल भुगतान की सुविधा अब सिर्फ बड़े बाजार तक सीमित नहीं है। बस्तर, कांकेर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिलों में भी UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। यानी बैंकिंग की सुविधा शाखा से निकलकर मोबाइल और दुकानों के QR कोड तक पहुंच गई है।

हर दुकान पर दिखने लगा QR कोड

डिजिटल भुगतान बढ़ने के साथ दुकानदारों के पास भी इसके साधन बढ़े हैं। रायपुर में 3.39 लाख QR कोड दर्ज हैं। दुर्ग में 1.91 लाख और बिलासपुर में 1.22 लाख QR कोड हैं। POS मशीनों की संख्या भी लगातार बढ़ी है। इससे कार्ड और डिजिटल भुगतान स्वीकार करना कारोबारियों के लिए आसान हुआ है।

बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल पहुंच

बस्तर में 20.20 लाख और कांकेर में 17.07 लाख से अधिक UPI कनेक्शन दर्ज किए गए हैं। सरगुजा में 21.44 लाख, सूरजपुर में 14.58 लाख और बलरामपुर में 12.16 लाख कनेक्शन हैं। डिजिटल भुगतान अब प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में भी रोजमर्रा की बैंकिंग का हिस्सा बन रहा है।

फैक्ट फाइल

  • 1.79 करोड़ - मोबाइल बैंकिंग कनेक्शन
  • 1.18 करोड़ - इंटरनेट बैंकिंग कनेक्शन
  • 1.37 करोड़ - रायपुर में UPI आईडी
  • 3.39 लाख - रायपुर में QR कोड
  • 2.09 लाख - दुर्ग में POS मशीन
  • 70.57 लाख - बिलासपुर में UPI आईडी