• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

School Holidays: छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियों में एक दिन की बढ़ोतरी, अब 6 दिन रहेगी

Public Holiday: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अवकाश एक दिन बढ़ा दिया है।

By Abhishek RaiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 01:55:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 02:09:13 PM (IST)
School Holidays: छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियों में एक दिन की बढ़ोतरी, अब 6 दिन रहेगी
छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश एक दिन बढ़ा (AI Generated Image)

HighLights

  1. 5 दिन के बजाय 6 दिन का अवकाश घोषित
  2. शासकीय और निजी सभी स्कूलों में लागू होगा
  3. 16 अक्टूबर को शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक दीपावली अवकाश (CG Diwali Holidays 2026) रहेगा । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में घोषित दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब कुल 6 दिनों का अवकाश घोषित किया है।

संशोधित आदेश के अनुसार प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों तथा डी.एड., बी.एड., एम.एड. महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली अवकाश रहेगा। इस निर्णय से प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली पर्व के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन का अवकाश मिलेगा।


पहले 5 दिन का था अवकाश, अब 6 दिन हुआ

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार पूर्व में 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक कुल 5 दिनों के लिए निर्धारित किया गया था। राज्य शासन ने उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दीपावली अवकाश की अवधि एक दिन बढ़ाकर 11 नवंबर 2026 तक कर दी है।

छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा अतिरिक्त अवकाश

विभाग के इस संशोधित आदेश से प्रदेश भर के लाखों विद्यार्थियों और शिक्षकों को फायदा मिलेगा। दीपावली जैसे बड़े पर्व पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक अतिरिक्त दिन मिलने से सभी में खुशी है। शासकीय स्कूलों के साथ-साथ अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में भी यही अवकाश लागू रहेगा।

शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए नया आदेश जारी

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए लागू होगा। 16 अक्टूबर को जारी नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।