• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में OPS बहाली को लेकर बड़ा अपडेट, 30 सितंबर को कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में बिजली कंपनियों के 9 हजार कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को ज्ञापन सौंपा।

By Satish PandeyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 07:34:50 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 07:34:50 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में OPS बहाली को लेकर बड़ा अपडेट, 30 सितंबर को कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव
बिजली कर्मचारियों ने OPS बहाली की लगाई गुहार (AI Generated Image)

HighLights

  1. . प्रदेश में 9 हजार कर्मचारी OPS से वंचित
  2. आज सीएम की बैठक में उठेगा पेंशन का मुद्दा
  3. 30 सितंबर को कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। बिजली कंपनियों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली की मांग को लेकर रविवार को विद्युत अधिकारी-कर्मचारी OPS अधिकार मंच ने उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। मंच ने बताया कि प्रदेश में करीब 9,000 अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना से वंचित हैं। अकेले मंत्री के कोरबा विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कर्मचारियों की संख्या तीन हजार से अधिक बताई गई।

मंत्री देवांगन को सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को प्रदेशभर में चलाए जा रहे OPS बहाली अभियान की जानकारी दी और शासन व विद्युत कंपनी प्रबंधन स्तर पर पहल करने का आग्रह किया। इधर मंत्री देवांगन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोमवार 28 सितंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली मंत्री समूह की आंतरिक बैठक में वे यह मुद्दा उठाएंगे।


30 सितंबर को कैबिनेट बैठक में आ सकता है प्रस्ताव

उद्योग मंत्री ने यह भी बताया कि 30 सितंबर को प्रदेश कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इसमें ऊर्जा विभाग और कंपनी प्रबंधन की ओर से पुरानी पेंशन बहाली का प्रस्ताव प्रस्तुत कराने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

कौन-कौन से संगठन रहे शामिल?

अभियंता संघ के महासचिव मनोज वर्मा ने बताया कि ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में संघ से जुड़े आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ, पत्रोपाधि अभियंता संघ, डॉक्टर्स एसोसिएशन, ऑफिसर्स एसोसिएशन, फेडरेशन एक, इंटक-56, बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ और कर्मचारी जनता यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।