• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुधवार को अमेरिका रवाना होंगे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ी युवाओं को मातृभूमि से जोड़ने की करेंगे कोशिश

CG News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बुधवार कैबिनेट बैठक के बाद सात दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरे पर वह अमेरिका में पढ़ाई कर र...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 05:53:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Jul 2025 05:53:35 PM (IST)
बुधवार को अमेरिका रवाना होंगे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, छत्तीसगढ़ी युवाओं को मातृभूमि से जोड़ने की करेंगे कोशिश
बुधवार को अमेरिका रवाना होंगे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

नई दुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बुधवार कैबिनेट बैठक के बाद सात दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य के विकास अभियान से जोड़ना है।

वित्त मंत्री इस दौरान अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों को प्रदेश के समग्र विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उन्हें 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तैयार 'छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047' से अवगत कराएंगे।


छत्तीसगढ़ी युवाओं से करेंगे संवाद

वे आगामी एनआरआई शिखर सम्मेलन में प्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी आमंत्रण देंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह अमेरिका में अध्ययनरत छत्तीसगढ़ी युवाओं से संवाद कर उनके लिए एक सशक्त सपोर्ट सिस्टम के निर्माण की दिशा में सुझाव प्राप्त करेंगे। साथ ही स्टार्टअप्स के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के अनुभवों को साझा कर उन्हें छत्तीसगढ़ में नवाचार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

सात दिनों की होगी यात्रा

इसके अतिरिक्त वे निवेशकों और उद्यमियों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे, जिससे राज्य में आर्थिक विकास को गति मिले। वित्त मंत्री प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य के रजत जयंती समारोह में सहभागी बनने के लिए भी आमंत्रित करेंगे। उनकी यह विदेश यात्रा 7 दिनों की होगी, जिसके दौरान वे विभिन्न शहरों में प्रवासी समुदाय, छात्र, निवेशक और उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।