• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

NH-30 चौड़ीकरण परियोजना में बड़ी लापरवाही: गलत एलाइनमेंट से कटे आठ हजार से ज्यादा पेड़, अफसरों पर एक्शन

धमतरी-जगदलपुर एनएच-30 चौड़ीकरण परियोजना में वन विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है।

By Satish PandeyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 09 May 2026 09:54:50 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 10:04:10 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
NH-30 चौड़ीकरण परियोजना में बड़ी लापरवाही: गलत एलाइनमेंट से कटे आठ हजार से ज्यादा पेड़, अफसरों पर एक्शन
धमतरी-जगदलपुर नेशनल हाईवे चौड़ीकरण में गलत एलाइनमेंट से कटे 8000 से अधिक पेड़ ( AI Generated Image)

HighLights

  1. सड़क निर्माण दौरान 8 हजार 159 पेड़ों की कटाई हुई
  2. गलत कटाई से अतिरिक्त 6 हजार पेड़ हटाना अनिवार्य
  3. वर्ष 2017 में वन भूमि डायवर्सन की अनुमति मिली थी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क निर्माण के दौरान स्वीकृत डीजीपीएस एलाइनमेंट का पालन नहीं किया गया। इसके कारण 8 हजार 159 पेड़ों की कटाई कर दी गई।

अतिरिक्त पेड़ों की कटाई की नौबत

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2017 में इस परियोजना के लिए 402.423 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्सन की अनुमति दी गई थी। जांच में यह भी पता चला कि गलत कटाई की वजह से अब 6 हजार 336 अतिरिक्त पेड़ों को काटना अनिवार्य हो गया है।


जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को पर्यावरण संरक्षण नियमों की अनदेखी माना है। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी तकनीकी त्रुटियों से बचने के लिए पेड़ों के दोबारा सत्यापन की प्रक्रिया अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।