• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, सहायक ग्रेड-3 की भर्ती परीक्षा की डेट जारी, देखें पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-2 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 1...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 07:57:27 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 07:57:27 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, सहायक ग्रेड-3 की भर्ती परीक्षा की डेट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल करेगा 1600 से ज्यादा पदों पर भर्ती (AI Generated Image)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में समूह-2 के पदों पर बड़ी भर्ती
  2. 10 जनवरी 2027 को होगी लिखित परीक्षा आयोजित
  3. सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों पर होगी भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-2 तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर) उप समूह-2 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के लिए अहम मानी जा रही है।

सहायक ग्रेड-3 के 1206 पद

इस भर्ती में सबसे अधिक पद सहायक ग्रेड-3 के हैं। सहायक ग्रेड-3 के कुल 1,206 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा स्टेनो, शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पंजीयन लिपिक और सहायक उप निरीक्षक जैसे विभिन्न पदों पर भी नियुक्ति होगी। मंडल के अनुसार सहायक उप निरीक्षक-अ (जिला इकाई संवर्ग) के 279 पद, पंजीयन लिपिक के 50 पद, सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) के 40 पद और उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक) सामान्य शाखा हिंदी के 34 पद शामिल हैं।


ऑनलाइन आवेदन इस पोर्टल पर होगा

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंडल के पोर्टल cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत और अंतिम तिथि सहित विस्तृत जानकारी मंडल द्वारा अलग से जारी की जाएगी। मंडल ने बताया कि भर्ती से जुड़े नियम एवं शर्तें, पदवार पात्रता, पाठ्यक्रम, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और परीक्षा संचालन संबंधी निर्देश वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और पात्रता की जानकारी जरूर देख लें। सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पद होने से यह परीक्षा सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है।