• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले CMHO और सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों के तबादले किए हैं।

By Akhil Kumar SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 11:27:37 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 11:27:37 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले CMHO और सिविल सर्जन
स्वास्थ्य विभाग ने 25 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए (AI Generated Image)

HighLights

  1. धमतरी में डॉ. अरुण कुमार टोंडर बने प्रभारी CMHO
  2. महासमुंद और सुकमा में भी बदले गए सीएमएचओ
  3. सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में नई जिम्मेदारियां

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार 25 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों का तबादला किया गया है। इसके तहत कई जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और सिविल सर्जन की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

धमतरी, महासमुंद और सुकमा में बदलाव

धमतरी में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार टोंडर को प्रभारी CMHO बनाया गया है। डॉ. आदित्य सिन्हा को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। निवर्तमान CMHO डॉ. यूएल कौशिक को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है।


महासमुंद के CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर में उप संचालक बनाया गया है। सुकमा के CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा अब महासमुंद के प्रभारी CMHO होंगे। वहीं दंतेवाड़ा में पदस्थ डॉ. भुवन विजय कुर्रे को सुकमा का प्रभारी CMHO बनाया गया है।

सरगुजा संभाग में भी नई पदस्थापना

बेमेतरा में डा. शरद कोहाड़े को प्रभारी CMHO और डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है। डॉ. आशीष शर्मा खैरागढ़ जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन होंगे।

सरगुजा में डॉ. जगसाय सिंह सरुता को प्रभारी CMHO की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. प्रशांत सिंह कोरिया से स्थानांतरित होकर सूरजपुर के CMHO होंगे। सूरजपुर के CMHO डॉ. कपिल देव पैंकरा को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा भेजा गया है। कोरिया में डॉ. बलवंत सिंह को CMHO बनाया गया है।

सेंदरी मानसिक चिकित्सालय में भी बदलाव

मुंगेली में डॉ. श्रीकेश गुप्ता को प्रभारी CMHO और डॉ. राकेश कुमार को प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है। राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. जमुना प्रसाद आर्य को मानसिक चिकित्सालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया है। डॉ. रक्षित जोगी को सेंदरी का नया प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है। बलरामपुर, दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती में भी नई पदस्थापना की गई है।