• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ महा-अभियान, स्कूलों में लगेगी मतदाता पाठशाला; 9वीं से12वीं तक के छात्रों के भी बनेंगे वोटर कार्ड

छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अभियान शुरू हुआ है। 9वीं से 12वीं के छात्रों को स्कूलों में लगे विशेष शिविरों में मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 05:39:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 05:39:40 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ महा-अभियान, स्कूलों में लगेगी मतदाता पाठशाला; 9वीं से12वीं तक के छात्रों के भी बनेंगे वोटर कार्ड
छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट सुधारने का विशेष अभियान शुरू (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों में शिविर
  2. हर हफ्ते 20-25 नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य
  3. ECINET ऐप और पोर्टल से कर सकते हैं आवेदन

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए निर्वाचन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही जिन पात्र लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ने से छूट गया है, उनकी पहचान कर उन्हें भी सूची में शामिल किया जाएगा।

घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का सत्यापन

अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। बीएलओ मौजूदा मतदाता सूची की पहले की सूची से तुलना कर ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगे, जिनका नाम पहले दर्ज था लेकिन अब सूची में नहीं है। जांच में पात्र पाए जाने पर उनका नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा।


निर्वाचन विभाग ने बीएलओ को हर सप्ताह 20 से 25 मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया है। इस पूरी प्रक्रिया को करीब एक महीने में पूरा करने की योजना है।

स्कूलों और बस्तियों में लगेंगे विशेष शिविर

बूथों के अलावा रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों और बेघर व वंचित लोगों के बीच भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोटर लिस्ट से वंचित न रहे। स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण से जोड़ा जाएगा। बीएलओ को इस अभियान के लिए जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं और घर-घर सर्वे की प्रक्रिया जारी है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा

पात्र नागरिक और नए मतदाता अपना नाम जोड़ने के लिए ECINET ऐप, voters.eci.gov.in पोर्टल या अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ECINET ऐप में ‘Book a Call with BLO’ की सुविधा भी दी गई है, जिससे लोग सीधे बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।