• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनवर ढेबर के बेटे शोएब को जेल में बवाल काटना पड़ा भारी, तीन महीने तक किसी से नहीं कर पाएगा मुलाकात

Shoaib Dhebar: सेंट्रल जेल रायपुर में छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को तीन महीने के लिए मुलाकात कक्ष में प्रवेश से प्रतिब...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 07 Aug 2025 06:13:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Aug 2025 06:35:48 PM (IST)
अनवर ढेबर के बेटे शोएब को जेल में बवाल काटना पड़ा भारी, तीन महीने तक किसी से नहीं कर पाएगा मुलाकात
अनवर ढेबर के बेटे शोएब को जेल में बवाल काटना पड़ा भारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। केंद्रीय जेल में बंद रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे और छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को सभी प्रकार के मुलाकात से आगामी तीन माह के लिए प्रतिबंधित किया गया है। शोएब ढेबर द्वारा जेल अधिकारियों की अनुमति के बिना जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई, इस आधार पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा था शोएब

जेल अधीक्षक रायपुर द्वारा जारी आदेश अनुसार शोएब ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के समय संबंधित अधिकारियों द्वारा मना किए जाने के बावजूद जबरन प्रवेश किया, जिससे जेल के सुरक्षा और संचालन व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न हुआ। इस घटना की जांच उप जेल अधीक्षक एमएन प्रधान द्वारा की गई, जिनकी रिपोर्ट में पुष्टि की गई कि शोएब ढेबर द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना सत्य है।


शोएब पर लगा तीन महीने का बैन

जेल नियमावली के नियम 690 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केन्द्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक द्वारा आदेश जारी करते हुए शोएब ढेबर को तीन माह तक किसी भी बंदी से किसी भी प्रकार की मुलाकात से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल परिसर की सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे कृत्यों को गंभीरता से लिया जाएगा और भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने हेतु कड़े कदम उठाए जाएंगे।