• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Monsoon Session 2025: 14 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, विधायकों ने तैयार किए एक हजार सवाल

CG Monsoon Session 2025: 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा छत्तीसगढ़ का आगामी मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने की उम्मीद है। सियासी हलचल और तीखी बहसों से भर...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 29 Jun 2025 12:34:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Jun 2025 12:36:47 PM (IST)
CG Monsoon Session 2025: 14 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, विधायकों ने तैयार किए एक हजार सवाल
14 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

HighLights

  1. 14 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र
  2. पांच दिवसीय सत्र के लिए विधायकों ने तैयार किए एक हजार सवाल
  3. सदन में दिखेगा कांग्रेस का आक्रामक तेवर

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: विधानसभा का आगामी मानसून सत्र (Chhattisgarh Monsoon Session 2025) सियासी हलचल और तीखी बहसों से भरा रहने वाला है। 14 जुलाई से शुरू होने जा रहे पांच दिवसीय सत्र के लिए अब तक विधायकों ने करीब एक हजार सवाल लगाए हैं। खास बात यह है कि इन सवालों में सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

विधानसभा सचिवालय को प्राप्त सवालों में कानून-व्यवस्था, योजनाओं में भ्रष्टाचार, शासकीय कार्यों में लापरवाही, स्थानीय समस्याएं और योजनाओं की विफलता जैसे मुद्दे प्रमुखता से शामिल हैं। विपक्ष की रणनीति स्पष्ट है। वह सत्र के हर दिन सरकार को घेरे रखने के मूड में है।


सदन में कांग्रेस का आक्रामक तेवर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साफ किया है कि पार्टी इस सत्र में कानून-व्यवस्था, अवैध रेत खनन, पेड़ों की कटाई और बिलासपुर के पटवारी आत्महत्या जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सरकार की नीतियों का विरोध करेगी और जवाब मांगने से पीछे नहीं हटेगी।

खरगे के दौरे पर गरमाई राजनीति

इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी राजनीति गरमा गई है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि राज्य खरगे का स्वागत नहीं करेगा, क्योंकि उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। इसके जवाब में बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि जब सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने मुख्यमंत्री साय, योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा अध्यक्ष को 'ब्रह्मा, विष्णु, महेश' कहा था, तब भाजपा क्यों चुप रही? बैज ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी भाजपा के नेताओं को फायदा होता है, तब वे धर्म की आड़ लेते हैं।

यह भी पढ़ें: CG Crime: विवादों में आने के बाद ढोंगी योगी तरुण का गोवा आश्रम भी बंद, डोंगरगढ़ में आने लगे थे विदेशी