CG MSc Nursing 2026: सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए 2 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में एमएससी नर्सिंग 2026 सत्र के लिए 2 से 8 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय ही च्वाइस फिलिंग करनी होगी।
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 09:49:51 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 09:49:51 AM (IST)
2 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। (एआई जनरेटेड)HighLights
- एमएससी नर्सिंग 2026 के लिए 2 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन।
- आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर शाम 5 बजे तक।
- अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये।
- दोपहर दो बजे से शुरू होगा पंजीयन, आवेदन के साथ ही भरनी होगी कालेजों की च्वाइस
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश के शासकीय और निजी नर्सिंग कालेजों में एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम सत्र 2026 में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी आठ नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त कार्यालय ने प्रवेश के लिए अधिसूचना और समय-सारणी जारी कर दी है।
- अभ्यर्थियों को संचालनालय की वेबसाइट www.cgdme.in पर दोपहर दो बजे से पंजीयन की सुविधा मिलेगी। आवेदन शुल्क अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
आवेदन में त्रुटि होने पर 500 रुपये संशोधन शुल्क देकर अंतिम तिथि तक सुधार किया जा सकेगा। हालांकि, पंजीयन के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। आवेदन के साथ ही भरनी होगी च्वाइस
इस बार अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान ही नर्सिंग कालेजों का चयन करना होगा। इसके लिए अलग से च्वाइस फिलिंग का समय नहीं दिया जाएगा। ऐसे में आवेदन से पहले कालेजों और प्रवेश नियमों की जानकारी लेना जरूरी होगा। विभाग ने अभ्यर्थियों को आरक्षण, काउंसिलिंग, बांड और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े प्रावधानों का अध्ययन करने की सलाह दी है। काउंसिलिंग और सीट आवंटन की आगे की प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर आसमान में गूंजेगी वायुसेना की दहाड़, एयर शो के लिए रूट चार्ट जारी