• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Naxal Encounter: अबूझमाड़ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के दक्षिणी अबूझमाड़ में शनिवार शाम से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ खत्म हो गई है। चार नक्सलियों के शव बरा...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 05 Jan 2025 09:05:50 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jan 2025 09:26:59 AM (IST)
CG Naxal Encounter: अबूझमाड़ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद
पिछले साल भी सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली थी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चार जिलों की फोर्स ने चलाया था संयुक्त अभियान
  2. बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है
  3. जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए हैं

नईदुनिया न्यूज, नारायणपुर। दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

जवानों को घटनास्थल से एके 47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) समेत अत्याधुनिक हथियार भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों से लड़ते हुए दंतेवाड़ा जिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव व बस्तर जिले से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व डीआरजी बल को अभियान पर भेजा गया था।

जवान नदी–नालों को पार करते जंगल के भीतर कई किमी तक पैदल चलकर पहुंचें थे। नक्सलियों ने जवानों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। शनिवार शाम से लेकर अब तक कई बार रुक–रुक कर मुठभेड़ हुई है। जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

खबर अपडेट हो रही है...