• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: एक्टिवा सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 4.40 लाख की लूट

घटना की जानकारी मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अब घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 30 Apr 2025 10:49:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Apr 2025 10:56:12 PM (IST)
CG News: एक्टिवा सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से 4.40 लाख की लूट
कलेक्‍शन एजेंट से लूट की वारदात।

HighLights

  1. समता कॉलोनी में दिया वारदात को अंजाम।
  2. पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
  3. रुपए से भरा बैग, मोबाइल छीनकर भागे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के समता कॉलोनी इलाके में बुधवार की शाम लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक्टिवा सवार चार बदमाशों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले कलेक्शन एजेंट से साढ़े चार लाख रुपए लूट लिए। घटना उस समय हुई जब एजेंट टीवी टॉवर क्षेत्र से रुपए कलेक्शन कर वापस लौट रहा था।

naidunia_image

  • घटना शाम करीब साढ़े आठ बजे समता कालोनी स्थित कृष्णा एडलैब्स के पास की है। पीड़ित महावीर शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह नियमित रूप से कंपनी के लिए कलेक्शन का काम करता है।
  • बुधवार को वह जैसे ही समता कालोनी पहुंचा, तभी पीछे से आए एक्टिवा सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका और रुपए से भरा बैग और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
  • घटना की जानकारी मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।
  • पुलिस अब घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
  • पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित रास्तों पर जांच की जा रही है।

सुरक्षा पर उठे सवाल...

इस वारदात ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान पर लूट हुई, वह व्यस्त और आबादी वाला इलाका है, इसके बावजूद बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी स्थानीय हैं या बाहर से आए थे।