• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG: मुंबई में एयर होस्टेस का मर्डर, रायपुर में किया गया अंतिम संस्कार, स्वजनों को रो-रोकर बुरा हाल

अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपित फ्लैट का दरवाजा बंद कर अपने गांव तुंगा चला गया। जब पत्नी ने उसकी चोटों और खून से सने कपड़ों के बारे में पूछताछ की तो...और पढ़ें

By Vinita SinhaEdited By: Vinita Sinha
Publish Date: Tue, 05 Sep 2023 08:31:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 Sep 2023 08:41:56 PM (IST)
CG: मुंबई में एयर होस्टेस का मर्डर, रायपुर में किया गया अंतिम संस्कार, स्वजनों को रो-रोकर बुरा हाल
मतक एयर होस्टेस रुपल ओगरे। (फाइल फोटो) व राजेंद्र नगर स्थित घर के बाहर स्वजनों और आस-पास के लोगों की लगी भीड़। - फोटो नईदुनिया

रायपुर। Raipur News मुंबई के मरोल इलाके में रायपुर की रहने वाली रुपल ओगरे की रविवार को उसके फ्लैट में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। रुपल ट्रेनी एयर होस्टेस थी। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर मुंबई पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मंगलवार को स्वजन रुपल के शव को लेकर रायपुर स्थित राजेंद्र नगर के घर पहुंचे। शव को देखकर स्वजनों सहित मोहल्ले वाले भी रो पड़े। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया गया कि रुपल शुरू से पढ़ाई में होनहार थी और सब की लाडली भी थी। घटना के बाद से सबका रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपित से हुआ था विवाद

जांच के दौरान पता चला कि आरोपित विक्रम रुपल ओगरे के अपार्टमेंट में बंद पाइपलाइन को साफ करने के लिए गया था। इस दौरान एयर होस्टेस ने किसी बात पर नाराजगी जताई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। रुपल के विरोध करने पर आरोपित गुस्से में आकर धारदार चाकू से उसकी की गला रेतकर हत्या कर दी।


अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपित फ्लैट का दरवाजा बंद कर अपने गांव तुंगा चला गया। जब पत्नी ने उसकी चोटों और खून से सने कपड़ों के बारे में पूछताछ की तो उसने कहा कि टूटे हुए शीशे को उठाते समय उसे मामूली चोटें आईं है। आरोपित की पत्नी भी उसी अपार्टमेंट में सफाई का काम करती है। घटना वाले दिन वह छुट्टी पर थी। पुलिस ने बताया कि आरोपित मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और लगभग एक दशक से उसी सोसायटी में सफाई कर्मचारी है।

इंडियन एयरलाइंस में कार्यरत थी मृतका एयर होस्‍टेस

एयर होस्‍टेस रूपल ओगरे रायपुर के राजेंद्र नगर की रहने वाली थी। एयर इंडिया में प्रशिक्षण के लिए वह अप्रैल में मुंबई आई थी। वर्तमान में एयर इंडिया की एयर होस्‍टेस रूपल ओगरे मुंबई के अंधेरी के एनजी काम्‍प्‍लेक्‍स में रह रही थी। बता दें कि वह 3 सितंबर (रविवार) देर रात उपनगरीय अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर एनजी कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में मृत पाई गई थी।