• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने CM भूपेश बघेल को भेजा रक्षासूत्र, मार्मिक पत्र में लिखा- मेरे अविवाहित होने का उड़ाया मजाक, मन आहत है

सरोज ने पत्र में पूछा है कि क्या कांग्रेस गठबंधन की सहयोगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के लिए भी आपके मन में यही उपहास का भाव हैं? क्योंकि वो दोनों भी अविवाहित है।

By Vinita SinhaEdited By: Vinita Sinha
Publish Date: Wed, 30 Aug 2023 04:11:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Aug 2023 04:11:05 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने CM भूपेश बघेल को भेजा रक्षासूत्र, मार्मिक पत्र में लिखा- मेरे अविवाहित होने का उड़ाया मजाक, मन आहत है
CM भूपेश बघेल व BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ( फाइल फोटो)

रायपुर। Raipur News भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षा सूत्र भेजा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मार्मिक पत्र भी लिखा है। इसमें सरोज ने लिखा है कि राखी के इस पवित्र त्योहार पर आपकी छोटी बहन के नाते हमेशा की तरह आपको पवित्र रक्षा सूत्र भेज रहीं हूं। मां दंतेश्वरी से आपके स्वस्थ व कुशल जीवन की कामना करती हूं। सरोज ने शिकायत के लहजे से मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि भैया, आपने इस सम्मानजनक पद पर रहते हुए दो दिन पहले अपनी इस बहन के अविवाहित होने का अट्टहास करते हुए उपहास उड़ाया है, उससे मन बहुत आहत है और हृदय पीड़ा से भरा हुआ है।

आज मैं कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जानना चाहती हूं कि क्या वह आपके इस कृत्य से सहमत हैं? जैसा हमेशा आरोप लगता है, क्या कांग्रेस सही मायनों में महिलाओं के प्रति संवेदनशील है?, क्या ऐसा उपहास संर्पूण नारी शक्ति व भारत के सभी अविवाहित बहनों का अपमान नहीं है ?, क्या मेरे बड़े भाई भूपेश उनके इस बर्ताव के लिए मुझसे माफी मांगेंगे?


naidunia_image

ममता बनर्जी और सैलजा पर पूछा प्रश्न

सरोज ने पत्र में पूछा है कि क्या कांग्रेस गठबंधन की सहयोगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के लिए भी आपके मन में यही उपहास का भाव हैं? क्योंकि वो दोनों भी अविवाहित है या केवल आपको इसी बहन का अपमान करने में ही आनंद मिलता है? आप फिर कह देंगे यह पत्र राजनीतिक है। पिछली बार भी मैंने पत्र में शराबबंदी की याद दिलाई थी।

निष्कपट व बेदाग की सेवा: पांडेय

सरोज ने लिखा है कि जहां तक मैं आपको जानती हूं आप मेरी राजनैतिक व सामाजिक सेवा में अभिलिप्त जीवनयात्रा से भलीभांति परिचित होंगे। आप जानते होंगे कि पिछले 36 वर्षों से आपकी यह छोटी बहन लगातार निष्कपट व बेदाग रहते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की है। छत्तीसगढ़िया भाई और बहनों के हितों की आवाज उठाती रही है और उनकी बेहतरी के लिए बिना रुके, बिना थके कार्य करती रही है। वैसे भी वैश्विक पुरुषप्रधान समाज में महिलाओं का काम करना मुश्किल होता है, और ऊपर से सक्रिय राजनीति के वातावरण में तो महिला होना और भी चुनौती भरा हो जाता है। मुझे नहीं लगता कि आप ये कभी भी समझ पायेंगे कि मुझ जैसी एक महिला के लिए राहे और कठिन हो जाती है, जब वो मेरी तरह अविवाहित रह कर अपना सारा जीवन समाज एवं राष्ट्र को समर्पित कर देती है।

सीएम ने दिया जवाब

सीएम भूपेश बघेल ने एक्सपोस्ट पर ट्वीट कर कहा कि मेरी बहन सरोज पांडेय जी ने मेरे लिए हर साल की तरह ही राखी भेजी है। मैं भी अपनी बहन को भेंट भेज रहा हूँ। आज रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी रक्षा के लिए हर वक्त खड़े रहने के वादे के साथ प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई।

मेरी बहन सरोज पांडेय जी ने मेरे लिए हर साल की तरह ही राखी भेजी है.

मैं भी अपनी बहन को भेंट भेज रहा हूँ.

आज रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी रक्षा के लिए हर वक्त खड़े रहने के वादे के साथ प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई। @SarojPandeyBJP pic.twitter.com/JpuQ2J32S6

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 30, 2023

ये है मामला

दरअसल, सांसद सरोज पाण्डेय ने मीडिया को बयान देते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधत हुए उन्हें बच्चा कह दिया था। उन्होंने कहा था कि 'सैलजा जी के सामने जो जूतम पैजार हुआ एक दूसरे कूटे-पीटे, इसपर दीपक जी क्या कहेंगे। दीपक जी को इसका जवाब देना चाहिए। हमारी बात छोड़ें पहले अपना ही ठीक कर लें। मोहन मरकाम को बाहर करके खुद बैठे हैं। दीपक जी को बोलने का भी अधार नहीं है। दीपक जी को बोलने से पहले बहुत कुछ सोचना चाहिए, अभी बच्चे हैं पहले सीखें।'

दीपक बैज को बच्चा कहने की बात को जब सीएम बघेल से पूछा गया तो उन्होंने सांसद सरोज पाण्डेय की चुटकी ले ली। और पूरे मीडिया के सामने ठहाके मार कर हंसने लगे। उन्होंने कहा कि दीपक बैज दो बार के विधायक हैं। लोकसभा जीते हैं। आप उनको बच्चा कह रही हैं। वो शादी शुदा हैं, उनके बाल-बच्चे भी हैं। सरोज पाण्डेय जी की तो अभी शादी भी नहीं हुई है और क्या कहें। इतना कह कर सीएम बघेल जोर-जोर से हंसने लगे।

BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने CM भूपेश बघेल को भेजा रक्षासूत्र#Chhattisgarh #BJP #SarojPandey #BhupeshBaghel pic.twitter.com/jS0wF5Y4fG

— NaiDunia (@Nai_Dunia) August 30, 2023

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।