• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को कोर्ट जाने से मिला छुटकारा, अब वीडियो कॉल से दे सकेंगे गवाही

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को बड़ी राहत मिली है, जहां उन्हें अब गवाही देने के लिए अदालत में पेश होने की जरूरत नहीं पड़ेग...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 29 Jun 2025 02:24:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Jun 2025 02:46:09 PM (IST)
CG News: डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को कोर्ट जाने से मिला छुटकारा, अब वीडियो कॉल से दे सकेंगे गवाही
वर्चुअली लिए जा सकेंगे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के बयान

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को मिली बड़ी राहत
  2. अब वर्चुअली लिए जा सकेंगे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के बयान
  3. देश के अग्रणी राज्यों में अब छत्तीसगढ़ का भी नाम

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अदालत में पेश होकर गवाही देने की जरूरत नहीं होगी। राज्य की सभी 23 जिला अदालतें और जिला अस्पताल अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आपस में जुड़ गए हैं। इसका मतलब यह है कि अब मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों के बयान वर्चुअली लिए जा सकेंगे। इस नई सुविधा की शुरुआत हो चुकी है। इस कदम से अदालत की कार्यवाही न सिर्फ तेज होगी, बल्कि पेपरलेस और पारदर्शी भी बनेगी।

वीडियो कॉल से आएगी अदालत की प्रक्रिया में तेजी

अब डॉक्टरों को दूर-दराज से कोर्ट आने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने अस्पताल से ही वीडियो कॉल के जरिए अदालत की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा जिला अदालतों में डिजिटाइजेशन और स्कैनिंग सेंटर भी शुरू कर दिए गए हैं। इन सेंटरों के शुरू होने से अब पूरे छत्तीसगढ़ में अदालतों का डिजिटलीकरण पूरा हो गया है, जो न्याय व्यवस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।


देश के अग्रणी राज्यों में अब छत्तीसगढ़ का भी नाम

छत्तीसगढ़ अब ई-कोर्ट मिशन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि अब अदालतों से जारी समन भी ई-समंस के जरिए भेजे जाएंगे। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि केस की सुनवाई में बार-बार तारीख टलने की परेशानी भी कम होगी।

खास पहल का किया गया उद्घाटन

बता दें कि कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जहां रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा के जिला एवं सत्र न्यायालयों में डिजिटलीकरण केंद्रों का 25 जून 2025 को वर्चुअल मोड के माध्यम से औपचारिक उद्घाटन किया गया था। इस पहल का उद्देश्य न्यायपालिका की पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता में प्रगति करना है। इस अवसर की अध्यक्षता चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने की और उनके साथ जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास भी शामिल हुए।