• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: आबकारी विभाग ने सुरक्षा और मैनपावर सप्लाई एजेंसियों पर ठोंका डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने सेवा अनुबंध के तहत तय प्राविधानों का पालन करने में चूक की। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि संविदा एजेंसि...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 18 Aug 2025 10:41:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Aug 2025 10:45:22 PM (IST)
CG News: आबकारी विभाग ने सुरक्षा और मैनपावर सप्लाई एजेंसियों पर ठोंका डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना
छत्‍तीसगढ़ सरकार।

HighLights

  1. जांच में गंभीर लापरवाही, अनियमितता।
  2. सात एजेंसियों के खिलाफ हुई कार्रवाई।
  3. निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया।

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने मैनपावर सप्लाई और सुरक्षा एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की है। विभागीय जांच में गंभीर लापरवाही और अनियमितता सामने आने के बाद सात एजेंसियों पर जुर्माना ठोका गया है। कार्रवाई में रायपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार और बालोद जिलों की नामी कंपनियां शामिल हैं। सबसे बड़ी कार्रवाई रायपुर की बीआईएस लिमिटेड पर की गई है।

विभाग ने इस कंपनी पर एक करोड़ 55 लाख 65 हजार 480 रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। आरोप है कि कंपनी ने आबकारी विभाग से संबंधित संविदा कार्यों में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया। वहीं दंतेवाड़ा की रक्षक सिक्योरिटी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जांच में पाया गया कि सुरक्षा प्रबंधन और नियुक्त कर्मचारियों की तैनाती में अनियमितता बरती गई।


बलौदाबाजार की एसआइएस लिमिटेड पर साढ़े चार लाख रुपए का जुर्माना ठोका गया है। विभाग ने पाया कि कंपनी ने श्रम कानून और संविदा नियमों का पालन नहीं किया। इसी तरह बालोद जिले की कैप्टन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने सेवा अनुबंध के तहत तय प्राविधानों का पालन करने में चूक की। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि संविदा एजेंसियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बाकी जिलों की एजेंसियों की भी जांच चल रही है और दोषी पाए जाने पर उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

इस कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मैनपावर सप्लाई और सुरक्षा सेवाओं से जुड़ी कंपनियां सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतेंगी तो उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जुर्माने की रकम संबंधित कंपनियों से वसूली जाएगी। भविष्य में ब्लैकलिस्ट करने पर भी विचार किया जा सकता है।