• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: स्वदेशी जागरण मंच ने 2025 तक हर युवा तक रोजगार और स्वरोजगार पहुंचाने का रखा लक्ष्य

राज्य के सभी जिलों में स्वदेशी जागरण मंच की इकाई बनाई जा रही है। मंच के स्वयंसेवक स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों के पास जा रहे हैं। जो विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा उत्तीणर््ा हो चुके हैं, उनको उद्यमी बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

By Pramod SahuEdited By: Pramod Sahu
Publish Date: Wed, 19 Oct 2022 07:25:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Oct 2022 07:25:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CG News: स्वदेशी जागरण मंच ने 2025 तक हर युवा तक रोजगार और स्वरोजगार पहुंचाने का रखा लक्ष्य

रायपुर(राज्य ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने संगठन के विस्तार की योजना तय की है। मंच की ओर से 'स्वावलंबी भारत" अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में रोजगार सृजन केंद्र खोले जाएंगे। रायपुर के बाद दुर्ग में रोजगार केंद्र खोला गया है, जो युवाओं को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छह महीने के भीतर बाकी जिलों में भी केंद्र खोले जाएंगे। ज्यादातर केंद्र विश्वविद्यालय और कालेज में प्रस्तावित हैं।

स्वदेशी जागरण मंच का यह कार्यक्रम राज्य और कंेद्र सरकार की विभिन्न् रोजगार व स्व-रोजगार योजनाओं से अलग है। 2025 संघ का शताब्दी वर्ष है। शताब्दी वर्ष तक हर युवा के पास रोजगार-स्वरोजगार हो, इस लक्ष्य को लेकर स्वदेशी जागरण मंच ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार देश में 15 से 29 वषर््ा की उम्र के 37 करोड़ युवा हैं। इनमें से केवल सात प्रतिशत युवाओं के लिए ही सरकारी नौकरियां उपलब्ध हैं। विडंबना है कि अधिकतर युवाओं में केवल नौकरी करने की मानसिकता है। इस मानसिकता का ेबदलने के लिए दो हजार से अधिक युवाओं की टोली काम कर रही है। ये युवा दो-दो अन्य युवाओं को स्व-रोजगार के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


समन्वय बैठक के बाद अभियान तेज

संघ की पिछले महीने 10 से 12 सितंबर तक अखिल भारतीय समन्वयक बैठक रायपुर में आयोजित हुई थी। इस बैठक में संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत शामिल हुए थे। इसमें तय हुआ था कि संघ के शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय व सामाजिक परिदृश्य के साथ-साथ देशभर में स्वावलंबी भारत अभियान, गोसेवा, ग्राम विकास, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता आदि विषयों पर तेजी से काम किया जाएगा।

रोजगार केंद्रों में दे रहे हैं सरकारी योजनाओं की जानकारी

राज्य के सभी जिलों में स्वदेशी जागरण मंच की इकाई बनाई जा रही है। मंच के स्वयंसेवक स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों के पास जा रहे हैं। जो विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा उत्तीणर््ा हो चुके हैं, उनको उद्यमी बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। युवाओं को स्टार्टअप, मुद्रा लोन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी दी जा रही है। स्वावलंबी भारत कार्यक्रम में 23 संगठनों द्वारा मिलकर यह अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान होगा तेज

स्वदेशी जागरण मंच ने प्रदेश में अभियान तेज कर दिया है। 2025 तक हर युवा तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। रायपुर के बाद प्रदेश के दुर्ग में दूसरा स्वरोजगार केंद्र खोला गया है। जल्द ही प्रदेश के हर जिले में रोजगार सृजन केंद्र खोले जाएंगे। -जगदीश पटेल, प्रांत समन्वयक, स्वदेशी जागरण मंच

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।