• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Police Transfer: 35 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 34 इंस्पेक्टर और एक SI शामिल; कई जिलों के अफसरों को मिली नई पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने 35 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की, जिसमें 34 निरीक्षक और एक उप-निरीक्षक शामिल हैं।

By Deepak ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 08:47:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 08:47:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CG Police Transfer: 35 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 34 इंस्पेक्टर और एक SI शामिल; कई जिलों के अफसरों को मिली नई पोस्टिंग
छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का तबादला। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. पुलिस मुख्यालय ने 35 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की।
  2. सूची में 34 निरीक्षक और एक उप-निरीक्षक शामिल हैं।
  3. कांकेर, राजनांदगांव समेत कई जिलों के अफसर बदले गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के अंदर एक बड़ा फेरबदल किया है। राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर तबादला सूची जारी की है।

इस सूची में प्रदेश भर के 35 पुलिस अधिकारियों का एक जिले से दूसरे जिले या इकाई में तबादला किया है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में 34 पुलिस निरीक्षक और 1 उप-निरीक्षक शामिल हैं।

प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए तबादले

पुलिस मुख्यालय द्वारा 20 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों का तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई तौर पर किया है, जो आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। इस सूची में सुकमा, कांकेर, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पदस्थ निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बड़ी संख्या में कांकेर और राजनांदगांव में पदस्थ निरीक्षकों को सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जैसे जिलों में भेजा है।


naidunia_image

पुलिस मुख्यालय (PHQ) भी बुलाए गए कई अधिकारी

तबादला सूची के मुताबिक, फील्ड में तैनात कई निरीक्षकों को अअवि (अपराध अनुसंधान विभाग) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में भी नई पोस्टिंग दी गई है। इनमें सुकमा से लोमेश कुमार सोनवानी और रायपुर (ग्रामीण) से दीपेश जायसवाल, प्रदीप कुमार बिसेन, कृष्ण कुमार कुशवाहा तथा लक्ष्मीनारायण नामदेव शामिल हैं, जिन्हें पीएचक्यू बुलाया है।

naidunia_image

दुर्ग से रायपुर भेजे गए उप-निरीक्षक

इस पूरी तबादला सूची में 34 निरीक्षकों के साथ एकमात्र उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) मनीष बाजपेयी का नाम भी शामिल है। उन्हें दुर्ग जिले से स्थानांतरित कर रायपुर (नगरीय) इकाई में नई पदस्थापना दी गई है। जारी किए गए आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित पुलिस अधीक्षकों, रेंज महानिरीक्षकों और पुलिस आयुक्त को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।