• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP CG Rain Alert: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज कहीं होगी तेज बारिश, तो कहीं छाए रहेंगे सिर्फ बादल... यहां पढ़ें अपने शहर का हाल

इस वर्ष अभी तक की स्थिति में छत्‍तीसगढ़ में करीब 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है, इसके चलते विभिन्न जलाशय भी सूखे है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्‍तरी भाग म...और पढ़ें

By Parag MishraEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 12 Jul 2024 07:57:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jul 2024 10:18:06 AM (IST)
MP CG Rain Alert: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज कहीं होगी तेज बारिश, तो कहीं छाए रहेंगे सिर्फ बादल... यहां पढ़ें अपने शहर का हाल
बारिश का आनंद लेते युवती। फाइल फोटो

HighLights

  1. छत्‍तीसगढ़ में अब तक करीब 28 प्रतिशत कम हुई बारिश
  2. आज से तीन दिन तक बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार
  3. रायपुर सहित पूरे प्रदेश में तापमान 36 डिग्री से नीचे दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दोनों ही प्रदेशों के कई जिलों में भारी बारिश के आसार जताई हैं। हालांकि दोनों ही प्रदेशों में अभी तक कम बारिश हुई है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो चुके हैं।

एमपी में यहां तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के बैतूल, सागर, रीवा, सतना, मैहर, पन्ना, अशोकनगर और शिवपुरी में तेज बारिश के आसार जताए हैं। उधर शहडोल, जबलपुर, सागर और रीवा संभाग के जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का दायरा बढ़ेगा

मानसूनी तंत्र के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में अब बारिश का दायरा बढ़ेगा और शनिवार से प्रदेश भर में व्यापक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार वहीं बस्तर क्षेत्र में कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार से रविवार तक भारी बारिश के आसार है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस वर्ष अभी तक की स्थिति में प्रदेश में करीब 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है, इसके चलते विभिन्न जलाशय भी सूखे है।


गुरुवार को प्रदेश भर में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होगी।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

कुसमी में 9 सेमी, अंबिकापुर में 7 सेमी, कुटारु में 5 सेमी, नारायणपुर-करपावंड-बिहारपुर में 3 सेमी, छोटेडोंगर-अभनपुर-कुनकुरी में 1 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, उरई, बलिया और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल कीखाड़ी तक स्थित है। साथ ही एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण अंदरुनी ओडिशा के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में शुक्रवार 12 जुलाई को प्रदेश में बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 13 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ने वाली है।