• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG RERA: बिना रजिस्ट्रेशन वाले प्रोजेक्ट्स पर होगी कार्रवाई, 106 बिल्डरों को भेजा गया नोटिस

छत्तीसगढ़ में रेरा ने बिना पंजीयन के शुरू किए गए निर्माण कार्यों के खिलाफ सख्त नजर आ रही है। प्राधिकरण ने ऐसे 106 प्रोजेक्ट्स को चिन्हित किया है। इनके...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 08:20:45 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Jul 2025 08:21:26 AM (IST)
CG RERA: बिना रजिस्ट्रेशन वाले प्रोजेक्ट्स पर होगी कार्रवाई, 106 बिल्डरों को भेजा गया नोटिस
पंजीयन नहीं कराने वालों पर जुर्माना

HighLights

  1. रेरा ने 106 प्रोजेक्ट्स को चिन्हित कर भेजा नोटिस
  2. पंजीयन नहीं कराने वालों पर जुर्माना, बिक्री पर रोक
  3. रेरा ने सात 7 साल में 136 प्रोजेक्ट की खुद से की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने बिना पंजीयन निर्माण कार्य शुरू करने वाले बिल्डरों और प्रोजेक्ट्स पर सख्ती तेज कर दी है। ऐसे प्रोजेक्ट्स, जो भले ही टॉउन एंड कंट्री प्लानिंग से स्वीकृत हैं, लेकिन अब तक रेरा अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं हुए हैं, उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बता दें कि रेरा ने इन सभी प्रोजेक्ट संचालकों को प्रारंभिक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया है। यदि दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं हुए तो इन पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

136 प्रोजेक्ट की खुद से की जांच

रेरा की रजिस्ट्रार आस्था राजपूत ने बताया कि प्राधिकरण ने बीते 7 वर्षों में 136 ऐसे प्रोजेक्ट्स की जांच खुद के संज्ञान से की, जिनमें पहले कोई शिकायत दर्ज नहीं थी। जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बाद इन प्रोजेक्ट्स पर भारी जुर्माना लगाया गया और संपत्ति की खरीदी-बिक्री पर रोक भी लगाई गई। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि फ्लैट, प्लॉट, विला या कमर्शियल यूनिट खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि संबंधित प्रोजेक्ट रेरा में पंजीकृत है या नहीं। यह जानकारी रेरा की वेबसाइट www.cgrera.cg.gov.in पर उपलब्ध है।


रेरा का सख्त निर्देश

रेरा अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी बिल्डर रेरा में पंजीयन के बिना न तो निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकता है और न ही खरीदी-बिक्री कर सकता है। यह रेरा अधिनियम का उल्लंघन है। यह आम नागरिकों के हितों के लिए भी घातक साबित हो सकता है। रेरा की इस सख्ती को रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और उपभोक्ता सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:CG News: मेडिकल कॉलेज को मन्यता देने के ली 55 लाख का रिश्वत, 1.62 करोड़ में हुई थी डील, 3 डॉक्टर NMC से हुए ब्लैकलिस्ट

पड़ताल में चिन्हित किए गए प्रोजेक्ट्स

रेरा की ओर से की गई प्रारंभिक पड़ताल में 106 प्रोजेक्ट्स चिन्हित किए गए हैं जहां निर्माण कार्य या बिक्री रेरा पंजीयन के बिना शुरू किया गया। इनमें से कई प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं, जहां ब्रोशर में दिए गए वादों के अनुसार निर्माण नहीं हुआ, या काम समय पर पूरा नहीं किया गया। प्राधिकरण अब ऐसे बिल्डरों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया में जुटा है। इनका पंजीयन रद्द करने के साथ-साथ कई गुना आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा। बताया गया है कि अगले एक महीने में इन सभी पर बड़ी कार्रवाई होगी और दस्तावेजी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।