• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में दिनदहाड़े लूट की वारदात, Meesho डिलीवरी ब्वॉय से कैश और 21,499 रुपये का मोबाइल लूटा

रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने Meesho डिलीवरी कर्मचारी हितेश लोधी को रास्ते में रोककर लूट लिया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 01:45:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 01:45:57 PM (IST)
रायपुर में दिनदहाड़े लूट की वारदात, Meesho डिलीवरी ब्वॉय से कैश और 21,499 रुपये का मोबाइल लूटा
गनौद और धमनी के बीच सड़क पर हुई लूटपाट की वारदात (AI Generated Image)

HighLights

  1. चाकू दिखाकर डिलीवरी बैग से पर्स और मोबाइल लूटा
  2. पर्स से चार हजार रुपये नकद भी ले गए बदमाश
  3. पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने Meesho कंपनी के डिलीवरी कर्मचारी को रास्ते में रोककर लूटपाट की। आरोपितों ने चाकू दिखाकर युवक को धमकाया और उसके डिलीवरी बैग में रखे पर्स से चार हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

गनौद-धमनी के बीच रोका

घटना एक सितंबर को दोपहर करीब दो बजे ग्राम गनौद और धमनी के बीच सड़क पर हुई। ग्राम बोडरा, थाना आरंग निवासी खिलावन लोधी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वह किराना दुकान चलाते हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा हितेश लोधी Meesho कंपनी में डिलीवरी का काम करता है।


हितेश बाइक से डिलीवरी का सामान बड़े पिठ्ठु बैग में लेकर ग्राम गनौद गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में बाइक सवार तीन युवक उसके सामने आ गए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने हाथ दिखाकर हितेश को सड़क पर रोक लिया।

चाकू दिखाकर छीना सामान

दो बदमाश बाइक से उतरे और हितेश के डिलीवरी बैग को खींचने लगे। इसी दौरान एक आरोपित ने चाकू दिखाकर उसे डराया। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए बैग में रखे पर्स को निकाल लिया। इसके बाद पर्स में रखे चार हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।

एफआइआर के मुताबिक मोबाइल की कीमत 21,499 रुपये है। इस तरह बदमाश कुल 25,499 रुपये की संपत्ति लेकर भाग गए। पुलिस अब अज्ञात आरोपितों की तलाश में जुटी है।