• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

छत्तीसगढ़ SSB 2027 का नया एग्जाम शेड्यूल जारी, साल भर में TET-SET समेत होंगी 25 परीक्षाएं

कर्मचारी चयन मंडल ने गुरुवार को 2027 में होने वाली भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 07:54:18 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 07:57:22 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ SSB 2027 का नया एग्जाम शेड्यूल जारी, साल भर में TET-SET समेत होंगी 25 परीक्षाएं
कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया कैलेंडर (AI Generated Image)

HighLights

  1. समूह-4 की परीक्षा अप्रैल में होगी
  2. प्रवेश परीक्षाएं गुरुवार को शिफ्ट कीं
  3. 28 नवंबर, 19 दिसंबर डेट रिजर्व

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। कर्मचारी चयन मंडल (SSB) ने गुरुवार को वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत पूरे साल में कुल 25 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें दो परीक्षाओं के लिए 28 नवंबर और 19 दिसंबर की तिथियां आरक्षित रखी गई हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर संशोधन

कैलेंडर में संशोधन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के आधार पर किया गया है। समूह-4 के पदों की भर्ती परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विभागों से भर्ती प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के कारण समूह-3 के उपसमूह-2 की परीक्षा के लिए पूर्व में आरक्षित 19 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है।


प्रवेश परीक्षाएं गुरुवार को होंगी

राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं रविवार को होने के कारण अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 जून तक आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं को गुरुवार के दिन पुनर्निर्धारित किया गया है। संशोधित कैलेंडर से अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी और समय प्रबंधन में सहूलियत मिलेगी।

क्र. परीक्षा का नाम संभावित परीक्षा तिथि
1 समूह 2 का उप समूह 02 10-01-2027 (रविवार)
2 समूह 01 14-03-2027 (रविवार)
3 समूह 04 04-04-2027 (रविवार)
4 समूह 3 का उप समूह 03 18-04-2027 (रविवार)
5 पीपीटी 06-05-2027 (गुरुवार)
6 प्री. बी.एड. 06-05-2027 (गुरुवार)
7 पी.ई.टी. 13-05-2027 (गुरुवार)
8 प्री. एमएससी नर्सिंग 13-05-2027 (गुरुवार)
9 पीपीएचटी 27-05-2027 (गुरुवार)
10 पोस्ट बेसिक नर्सिंग 27-05-2027 (गुरुवार)
11 प्री.डीएलएड 03-06-2027 (गुरुवार)
12 प्री. एमसीए 10-06-2027 (गुरुवार)
13 प्री. बीएससी नर्सिंग 10-06-2027 (गुरुवार)
14 पीएटी/पीवीपीटी 20-06-2027 (रविवार)
15 समूह 2 का उप समूह 03 11-07-2027 (रविवार)
16 समूह 05 25-07-2027 (रविवार)
17 समूह 6 का उप समूह 01 29-08-2027 (रविवार)
18 समूह 3 का उप समूह 02 19-09-2027 (रविवार)
19 शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 26-09-2027 (रविवार)
20 राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 03-10-2027 (रविवार)
21 समूह 2 का उप समूह 01 17-10-2027 (रविवार)
22 समूह 07 21-11-2027 (रविवार)
23 आरक्षित 28-11-2027 (रविवार)
24 समूह 6 का उप समूह 02 12-12-2027 (रविवार)
25 आरक्षित 19-12-2027 (रविवार)

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।